Dehradun Crime News: कैंट क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून कैंट क्षेत्र में देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस टीम की गिरफ्त में।
गोपनीय सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आपत्तिजनक सामग्री के साथ स्विफ्ट कार सीज
देहरादून। राजधानी देहरादून के कैंट क्षेत्र में संचालित अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस को एक स्कूल के पीछे स्थित स्थान पर तीन महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री के साथ एक स्विफ्ट कार (UK 07 FB 5211) भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाता था और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी इसी प्रकार के मामले में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार पाण्डे निवासी जयपुर, राजस्थान और जंग बहादुर निवासी जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं 3/4/5/6/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


