Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज से 10 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम , ठंड- पाला और कोहरे की देखें IMDअपडेट
देहरादून। Uttarakhand Latest Weather Update News (उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान): उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में धूप खिलने से जहां मौसम सुहावना बना हुआ है वहीं , सुबह-शाम ठंड का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 10 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वहीं, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने से ठंड में और इजाफा होगा।
आज का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज वृहस्पतिवार 06 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है। पारे में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है।
बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
देहरादून। बदरीनाथ धाम में मौसम के करवट बदलने से देर रात धाम में बर्फबारी हुई।
धाम में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। वहीं, केदारनाथ धाम में मौसम ने करवट लेते ही एक बार फिर सर्दियों का एहसास करा दिया है। देर रात शुरू हुई बर्फबारी के बाद पूरा केदारनाथ धाम सफेद चादर में लिपट गया है।
मंदिर परिसर, पैदल मार्ग, और आसपास की पर्वत चोटियां बर्फ से ढक गई हैं, जिससे केदारपुरी का नजारा बेहद मनमोहक और दिव्य दिखाई दे रहा है। यह सीजन की पहली बर्फबारी है, जो 23 अक्तूबर को कपाट बंद होने के बाद हुई है। लगातार बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है।
शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विभाग ने बताया कि इस समय बदलाव से पर्वतीय इलाकों में शीतलहर का प्रभाव बढ़ जाएगा। सुबह शाम ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस होगी। विशेषज्ञो ने यह भी बताया कि शुष्क मौसम के बीच पाला पड़ने से तापमान में गिरावट देखी जाएगी। जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ जाएगा। वहीं मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है जो दृश्यता को प्रभावित कर सकता है।
अगले कुछ दिन शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में आगामी 10 नवंबर तक मौसम का मिजाज शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि आने वाले दिनों में कोहरा और पाले के चलते ठंड में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। Uttarakhand Latest Weather Update News , Nowcast For Uttarakhand State

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


