Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather: मूसलाधार बारिश के बीच आज IMD की बड़ी चेतावनी ,इन जिलों में हाई अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मूसलाधार बारिश के बीच आज IMD की बड़ी चेतावनी ,इन जिलों में हाई अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 7, 2024
ख़बर शेयर करें -

Dehradun, Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने स्पेशल मौसम बुलेटिन जारी कर उत्तराखंड राज्य के 9 जनपदों में अगले 24 घंटे के लिए भारी से भी बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है वहीं चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी से भी अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा , पिथौरागढ़ ,नैनीताल , उधम सिंह नगर, बागेश्वर ,चंपावत , चमोली रूद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जिले में 7 जुलाई को भारी से भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के देहरादून , हरिद्वार ,टिहरी और उत्तरकाशी जिले में भारी से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

अतिवृष्टि से भूस्खलन और चट्टानें गिरने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने राज्य में अगले 24 घंटे बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं अतिवृष्टि के आसार हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में कहीं-कहीं भूस्खलन एवं चट्टानें गिरने की आशंका है। इससे सड़कों, राजमार्गों, पुलों का अवरुद्ध होना, बिजली, पानी आदि सेवाओं के प्रभावित होने की संभावना है। नदियों में बाढ़ आने के कारण बांध-बैराजों पर सिल्ट जम सकती है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाएं भी होने लगी हैं। ऐसे में इन दिनों एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य सभी विभागों की सक्रियता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर SDRF का सामूहिक संकल्प, राज्यभर की सभी पोस्टों पर गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश

कुमाऊं और गढ़वाल के सभी जिलों में हाई अलर्ट

चंपावत डीएम ने अधिकारियों को किया अलर्ट
चंपावत। जनपद में रविवार को भी मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने सभी विभागों को हाई अलर्ट में रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसिंयों को सड़क मार्ग बंद होने पर तत्काल खोलने की कार्रवाई के निर्देश दिए। विशेष रूप से जिलाधिकारी ने जनपद के आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। साथ ही जरूरी होने पर ही यात्रा पर निकालने की अपील की। जिलाधिकारी ने हाई अलर्ट के बीच आम जनता से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है।

नैनीताल डीएम ने भी किया अलर्ट
नैनीताल। ज़िला मजिस्ट्रेट वंदना सिंह ने बताया कि जनपद में बहुत भारी बरसात का अलर्ट है, इसके लिए समस्त अधिकारी
अलर्ट रहें । डीएम ने कहा कि भारी बारिश से पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन की संभावनाएं हैं अतः आम जनता से अपील है कि अति आवश्यक न हो तो पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने से बचें और नदी, नालों, रपटों से उचित दूरी रखें । समस्त अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया है कि अपनी संवेदनशील सड़कों पर लगी मशीनों और भूस्खलन वाले स्थानों पर स्वयं विजिट करें, सभी टीमों को फील्ड में लगाएं ।
सिंचाई विभाग के सभी अधिकारी जलभराव वाले क्षेत्रों में स्वयं निरीक्षण करें, पर्याप्त मात्रा में पंप और मशीनों की व्यवस्था करें। राजस्व विभाग के अधिकारी
तहसीलदार/नायब तहसीलदार अपने क्षेत्रों के संवेदनशील ग्रामों में संपर्क स्थापित करते हुए प्रत्येक दो घंटे में कुशलता लेते रहें । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी अलर्ट रहें । आशा कार्यकर्ता के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में बीमार और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहें । किसी भी इमरजेंसी में तत्काल अपने SDM /तहसीलदार और आपदा कंट्रोल रूम से संपर्क करें । डीएम ने समस्त उपजिलाधिकारी को स्वयं सभी विभागों से समन्वय कर इन निर्देशों का पालन करवाने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि आपदा से सम्बन्धित सूचानाओं को प्राप्त किये जाने एवं सर्व सम्बन्धित को कार्यवाही हेतु सूचित किये जाने हेतु जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र नैनीताल में वैकल्पिक दूरभाष नम्बर 05942-356712 तथा जीओ नेटवर्क मो0 न0 8433092458 इन नम्बरों पर आपदा से सम्बन्धित सूचना आदान-प्रदान कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योगमय हुआ नैनीताल जिला, शहर से गांव तक गूंजी स्वस्थ जीवन की पुकार

कुमाऊं के दो हाईवे बंद करने निर्देश
नैनीताल। पिछले एक दो दिनों से कुमांऊ में हो रही लगातार बारिश के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह सड़कों में मलबा आया है। वहीं अत्यधिक वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-87 में जगह जगह पर पत्थर गिरने का भय बना हुआ है जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है, जिसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-87 क्वारब से भवाली (दोनों ओर से) बन्द व परिवर्तित किये जाने के लिए अवगत कराया है।
अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत निर्देश दिये अपने स्तर से चौकी इन्चार्ज खैरना व क्वारब को उपरोक्त स्थान पर दोनों ओर से यातायात बन्द और परिवर्तित करने के लिए निर्देशित करें। मोटर मार्ग बन्द होने की स्थिति में यातायात का संचालन क्वारब से रामगढ़ होते हुए भवाली तक किया जा सकता है।

चारधाम यात्रा स्थगित
आयुक्त, गढ़वाल मंडल .अध्यक्ष, चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन,विनय शकर पाण्डेय ने मौसम विभाग, उत्तराखण्ड की विशेष 07 जुलाई एवं दिनांक 08 जुलाई, को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी से भारी वर्षा (Heavy Rain) होने की सम्भावना जताई है अतः मौसम विभाग की उक्त विशेष प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर गढ़वाल मंडल के चार धाम यात्रा हेतु जाने वाले श्रद्वालुओं से अनुराध एवं अपील की जाती है वे दिनांक 07 जुलाई, 2024 को ऋषिकेश से आगे चार-धाम की यात्रा प्रारम्भ न करें, तथा जो तीर्थयात्री जिस जगह पर यात्रा हेतु पहुँच गये है, वे भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत उसी स्थान पर विश्राम करें।
मौसम विभाग से उक्त तिथियों में गढ़वाल मंडल में भारी से भारी बर्षा (Heavy Rain) की संभावना व्यक्त की गई है अतः यात्रा प्रशासन संगठन द्वारा जनहित एवं तीर्थयात्रियों के जान-माल की सुरक्षा हेतु चार धाम यात्रा स्थगित किये जाने का निर्णय लिया गया है। सभी श्रद्वालुओ तीर्थयात्रियों से अपील की जाती है कि वे दिनांक 07 जुलाई, 2024 को ऋषिकेश से आगे चारधाम की यात्रा प्रारम्भ न करें तथा जिन स्थानों पर पहुँचे है, मौसम साफ होने तक वहीं विश्राम करें। यह अपील व्यापक जनहित एवं जनसुरक्षा हेतु जारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल का संदेश: योग भारत की आत्मा और सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना

गंगा नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर
हरिद्वार। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है सभी घाटों पर यात्रियों को सचेत किया जा रहा है कि घाटो पर कोई भी व्यक्ति रात को ना रहे
त्रिवेणी घाट आरती स्थल तक पहुंचा नदी का जलस्तर फिलहाल हालत सामान्य है, सभी आम जनमानस को जल पुलिस, एस डी आर एफ टीमों द्वारा अलर्ट किया जा रहा है। Uttarakhand Weather Alert , Uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced Uttarakhand Morning Post

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nowcast For Dehradun Nowcast for Uttarakhand Forced Today Nowcast For Uttarakhand State Today uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand Weather Alert Uttarakhand Weather: मूसलाधार बारिश के बीच IMD की बड़ी चेतावनी इन जिलों में हाई अलर्ट उत्तराखंड मौसम अलर्ट उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

बारिश और तेज हवाओं को लेकर उत्तराखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
देहरादून पुलिस में सात निरीक्षकों के तबादले और विभिन्न थानों में नई तैनाती से जुड़ी प्रतीकात्मक फोटो। देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड में योग करते लोग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
अल्मोड़ा के दन्या में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए लोग। अल्मोड़ा: दन्या से विकास का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा: दन्या से विकास का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
उत्तराखंड में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट। उत्तराखंड मौसम: अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश, गर्जन-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम: अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश, गर्जन-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते SDRF कर्मी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर SDRF का सामूहिक संकल्प, राज्यभर की सभी पोस्टों पर गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर SDRF का सामूहिक संकल्प, राज्यभर की सभी पोस्टों पर गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बारिश और तेज हवाओं को लेकर उत्तराखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

  • देहरादून पुलिस में सात निरीक्षकों के तबादले और विभिन्न थानों में नई तैनाती से जुड़ी प्रतीकात्मक फोटो। देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड में योग करते लोग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश

  • अल्मोड़ा के दन्या में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए लोग। अल्मोड़ा: दन्या से विकास का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    अल्मोड़ा: दन्या से विकास का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • उत्तराखंड में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट। उत्तराखंड मौसम: अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश, गर्जन-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम: अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश, गर्जन-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (442)
  • अल्मोड़ा (610)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,515)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,401)
  • खेल (355)
  • चंपावत (955)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (634)
  • देहरादून (10,739)
  • नैनीताल (6,321)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,035)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,124)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (881)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश अल्मोड़ा: दन्या से विकास का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं अल्मोड़ा: दन्या से विकास का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं उत्तराखंड मौसम: अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश, गर्जन-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी उत्तराखंड मौसम: अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश, गर्जन-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी