उत्तराखंड- आज का मौसम , इन जनपदों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी, रखें सावधानी
Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 जुलाई तक इसी तरह बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी वही चार जनपदों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। uttarakhand weather update
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के चार जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बागेश्वर, टिहरी, देहरादून और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून नैनीताल उधम सिंह नगर टिहरी पौड़ी हरिद्वार रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिले में कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक आज राज्य के 4 जिलों देहरादून टिहरी बागेश्वर पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं शेष जनपदों में बारिश का यलो अलर्ट है। यहां गर्जन के साथ बिजली कड़कने और बारिश के तीव्र, अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। uttarakhand weather update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


