उत्तराखंड- यहां पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत
Pithoragarh News: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां स्यांकुरी से अपने घर पनियार जुम्मा जा रहे एक व्यक्ति की एलगाड़ के पास पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के मुताबिक जमन सिंह पुत्र सोबन सिंह पनियार जुम्मा किसी कार्य से स्यांकुरी गए थे, घर वापसी के दौरान एलगाड़ के पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 20 मीटर खाई में जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के भाई करन सिंह ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी। धारचूला पुलिस शव का पंचनामा भरकर उसे धारचूला सीएचसी में लाई , जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया। मृतक के भाई करन सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार का मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण कर रहा था। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


