Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: मातृशक्ति अपनी क्षमता और दक्षता से राज्य का गौरव बढ़ा रही हैं- सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

उत्तराखंड: मातृशक्ति अपनी क्षमता और दक्षता से राज्य का गौरव बढ़ा रही हैं- सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi April 10, 2023
ख़बर शेयर करें -

Haridwar News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति अपनी क्षमता एवं दक्षता से राज्य का सम्मान तथा गौरव बढ़ा रही है। प्रदेश की समृद्ध एवं गौरवशाली परम्परा को आगे बढाने का दायित्व भी हमारी नारी शक्ति बखूबी निभा रही है। हमारी संस्कृति अर्द्धनारिश्वर की उपासना के साथ देवियों की पूजा की परम्परा रही है।

सोमवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने महिला शक्ति को महाशक्ति बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में तो स्त्री ही सृष्टि की समग्र अधिष्ठात्री है, क्योंकि नारी सृजनात्मक शक्ति का प्रतीक होने के साथ ही संस्कृति एवं परंपराओं की संवाहक होती हैं एवं आदिकाल से भारतीय संस्कृति में महिलाओं को काफी ऊंचा स्थान हासिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई, जीजाबाई, अहिल्याबाई होल्कर एवं सती सावित्री जैसी अनेक नारियों ने अपनी क्षमता के बूते समय-समय पर इसको प्रमाणित करने का कार्य किया। हमारी सांस्कृतिक विरासत में मां का स्थान सर्वश्रेष्ठ माना गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत पुनः अपनी पुरातन विचार संस्कृति की ओर लौट रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश महिला विकास से आगे बढ़कर महिलाओं के नेतृत्व की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी महिला कार्यकर्ताओं पर प्रदेश की आधी आबादी के प्रतिनिधित्व की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, हमारे देश और प्रदेश की समृद्ध एवं गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण दायित्व भी आप पर है। हमारी सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास अपार उपलब्धियां और योजनाएं है और इन उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर हर बहन तक पहुंचने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा लगातार पार्टी के कार्यक्रमों के साथ ही रचनात्मक और सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आगामी समय में महिला मोर्चा और भी महत्वपूर्ण कार्य करेगा। महिला शक्ति ही महाशक्ति है इसलिए महिला मोर्चा की आप सभी उत्साही कार्यकर्ता जब घर-घर संपर्क करेंगी तो जनता का हमारे प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी नारीशक्ति ने अपने कार्यों से, आत्मबल से और आत्मविश्वास से स्वयं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने खुद को तो आगे बढ़ाया ही है, साथ ही देश और समाज को भी आगे बढ़ाने और एक नए मुकाम पर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब देश में महिलाओं का हर क्षेत्र में सहयोग एवं योगदान बढ़ता है, तब देश का विकास सुनिश्चित हो जाता है। आखिर हमारा न्यू इंडिया का सपना यही तो है, जहां नारी सशक्त हो, सबल हो और देश के समग्र विकास में बराबर की भागीदार हो।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार राजनीति के एजेंडे की धुरी बदलने का काम किसी ने किया है तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो काम देश में हो रहे हैं वे नए भारत की तस्वीर को प्रस्तुत करते हैं। नए भारत की तस्वीर में महिला पीछे नहीं बल्कि समाज का नेतृत्व करने के लिए आगे खड़ी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में महिला सशक्तिकरण हमेशा से प्राथमिकता पर रहा है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ही सरकार है जिसने तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करके वर्षों से इस कुप्रथा का दंश झेल रही मुस्लिम महिलाओं को सम्मान के साथ जीवन यापन करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वित्तीय समावेश से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, हमारी नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में सबसे आगे रखने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। ये प्रयास आने वाले समय में और भी अधिक उत्साह के साथ जारी रहेंगे। उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, शौचालयों का निर्माण ये सभी कार्य इसके उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का दर्द किसी ने समझा तो वो आदरणीय मोदी जी ने ही समझा। ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ही थे जिन्होंने देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसा अभियान प्रारंभ किया। हमारी सरकार ने भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का संपूर्ण लाभ देने के लिए जिस तेज गति से काम किया, उससे आप हमारी प्रतिबद्धता को समझ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की समस्त माताओं और बहनों ने अपने अथक परिश्रम से जहां एक ओर आर्थिक रूप से अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है वहीं देवभूमि की सभ्यता और संस्कृति को भी जीवंत रखा है। हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें आपका आशीर्वाद चाहिए, आपका समर्थन चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक हमारी सरकार के “सशक्त मातृशक्ति सशक्त राज्य“ के संकल्प को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मातृशक्ति ने समय-समय पर अपनी क्षमताओं से प्रदेश का गौरव और सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है, हमारी सरकार के सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड निर्माण के “विकल्प रहित संकल्प“ की सिद्धि के लिए भी आप अपना योगदान सुनिश्चित करेंगी इसका भी भरोसा मुख्यमंत्री ने जताया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, विधायक रेनू बिष्ट, महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के परमार्थ निकेतन पहुंचने पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने भी उनका स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: मातृशक्ति अपनी क्षमता और दक्षता से राज्य का गौरव बढ़ा रही हैं- सीएम धामी देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून के राजपुर रोड पर स्कूटी सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी 11 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर UKPSC Exam Calendar: 11 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, नवंबर से जुलाई 2027 तक होगा आयोजन
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

UKPSC Exam Calendar: 11 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, नवंबर से जुलाई 2027 तक होगा आयोजन

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
सरस आजीविका मेले में पहाड़ी गीत गाते कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
देहरादून में आपदा प्रबंधन दिवस पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव दल का अभ्यास Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून के राजपुर रोड पर स्कूटी सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी 11 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर UKPSC Exam Calendar: 11 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, नवंबर से जुलाई 2027 तक होगा आयोजन
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    UKPSC Exam Calendar: 11 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, नवंबर से जुलाई 2027 तक होगा आयोजन

  • सरस आजीविका मेले में पहाड़ी गीत गाते कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक

  • देहरादून में आपदा प्रबंधन दिवस पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव दल का अभ्यास Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां

  • आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (655)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (126)
  • उत्तराखंड (26,289)
  • उधमसिंह नगर (1,378)
  • क्राइम (3,628)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,029)
  • चमोली (476)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (797)
  • देहरादून (11,597)
  • नैनीताल (6,737)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (330)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (547)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (249)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (973)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत UKPSC Exam Calendar: 11 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, नवंबर से जुलाई 2027 तक होगा आयोजन UKPSC Exam Calendar: 11 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, नवंबर से जुलाई 2027 तक होगा आयोजन Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी