उत्तराखंड: dream11 से अब इस युवक की बदली किस्मत , ऐसे बना रातों रात करोड़पति
Rudraprayag News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के रहने वाले एक युवक की किस्मत रातोंरात ऐसी चमकी की वह करोड़पति बन गया। बताया जा रहा है कि युवक मोबाइल पर Dream 11 नाम के ऐप पर क्रिकेट गेम खेलता था। इसी ऐप के माध्यम से उसने टीम बनाकर एक करोड़ रुपये जीते हैं। युवक के खाते में जीत की राशि ट्रांसफर हो गई है और इससे युवक के परिजन फूले नहीं समा रहे हैं।
रिपोर्टस के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लाक के ग्राम कपड़िया निवासी अजय रावत की किस्मत आईपीएल में बेंगलुरु बनाम कोलकाता मैच ने बदल दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ₹39 लगाकर dream11 में टीम बनाई थी। उनकी टीम को सर्वाधिक 844.5 पॉइंट मिले और उन्होंने सीधे एक करोड़ की रकम जीती।
बताया जा रहा है कि गेम टैली बोर्ड पर नंबर-1 हासिल करते हुए उसने एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। टैक्स की राशि काटकर 70 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। परिवार में खुशी की लहर हैं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के युवाओं में ड्रीम 11 का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। आईपीएल लीग के सीजन में कई पहाड़ के युवा रातो रात करोड़पति बन गए हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रोजगार समाचार: SSC Stenographer Recruitment 2026—700+ पदों पर निकली भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन
Weekly Horoscope: 27 अप्रैल–3 मई, इन राशियों की खुलेगी किस्मत; जानें शुभ रंग-अंक और पूरा हाल