Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी ,दिया यह खास संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी ,दिया यह खास संदेश

Mohan Chandra Joshi November 8, 2021
ख़बर शेयर करें -
  • राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी बधाई एवं शुभकामना

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों, आन्दोलनकारियों एवं देश के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए हाल ही में प्रदेश में आई आपदा में जान गवाने वाले लोगों के प्रति भी संवेदना प्रकट की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण के साथ औद्योगिक उत्तराखण्ड की मजबूत नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेई को भी राज्य की जनता की ओर से नमन किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा है कि प्रदेश की महान जनता के आशीर्वाद, सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में बहुत से ऐसे काम हुए हैं, जो कि पहले मुमकिन नहीं लग रहे थे। पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा एक लाख करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत की गई। इनमें बहुत सी योजनाओं पर काम हो गया है या काम तेजी से चल रहा है। 16 हजार 216 करोड़ रूपए की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। परियोजना को 2024-25 तक पूरा कर लिया जाएगा। टनकपुर-बागेश्वर और डोइवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री रेललाइन के सर्वे की भारत सरकार द्वारा सहमति दी गई है। हरिद्वार-देहरादून रेललाइन के दोहरीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जायेगा। केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की सड़क कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 889 किलोमीटर की चारधाम सड़क परियोजना पर काफी काम किया जा चुका है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। उधमसिंहनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड पहला राज्य है जहां उड़ान योजना में हेली सर्विस शुरू की गई है। पिछले कुछ वर्षों में एयर कनेक्टिविटी को बहुत मजबूती मिली है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रस्तावित योजना के अनुसार शीघ्र ही हेमकुंड साहब को रोपवे से जोड़ा जा सकेगा और केदारनाथ तक केबल कार भी चलेगी। जिससे पर्यटन के क्षेत्र में हमें अत्यन्त लाभ होगा। हम उत्तराखण्ड में अनेक उच्च स्तरीय संस्थाएं लाए हैं। इनमें देश का पहला ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर, सीपेट, कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन नेचुरल फाईबर शामिल है। इसके अतिरिक्त स्मार्ट सिटी परियोजना उत्तराखण्ड वाटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट और जमरानी बहुद्देशीय परियोजना, भारत नेट फेज-2 परियोजना सहित अन्य बहुत सी परियोजनाएं भी डबल इंजन का ही परिणाम है। राज्य सरकार युवाओं के लिए समर्पित सरकार है। हमने 24 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। राज्य की भर्ती परीक्षाओं में आवेदन शुल्क से राहत दी गई है। समूह-ख व ग के पदों पर चयन में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी गई है। संघ लोक सेवा प्रयोग, एन.डी.ए, सी.डी.एस. एवं उसके समकक्ष लिखित परीक्षा पास करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार की तैयारी के लिये 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है। विभिन्न विभागों को स्वरोजगार के टाईम बाउंड लक्ष्य दिये गये हैं। आवेदकों की सुविधा के लिए कैम्प लगाकर एक ही स्थान पर सारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का जिक्र, सीएम धामी ने कहा- गौरव का विषय


प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगाये जाने वाला राज्य बन गया है। शत-प्रतिशत दूसरी डोज का लक्ष्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। प्रदेश में कोविड-19 से प्रभावित पर्यटन, परिवहन व संस्कृति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लगभग 200 करोड़, चिकित्सा क्षेत्र के लिए 205 करोड़ जबकि महिला स्वयं सहायता समूहों और राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को 118 करोड़ रूपए का कोविड राहत पैकेज दिया जा रहा है। लाभार्थियों के खातों में डीबीटी द्वारा राहत राशि पहुंचनी भी शुरू हो गई है। प्रदेश में कोविड से प्रभावित परिवारों के निराश्रित बच्चों को वात्सल्य योजना का सहारा दिया गया है। ऐसे बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक 3000 रूपये प्रति माह दिये जायेंगे। राज्य सरकार इन बच्चों का एक अभिभावक की तरह पूरा संरक्षण करेगी। पिछले वर्षों में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। प्रत्येक जिले में आक्सीजन प्लांट प्रारम्भ किए गए हैं। हमने राज्य में निशुल्क जांच योजना प्रारम्भ की है। इसके तहत मरीजों को 207 प्रकार की पैथेलॉजिकल जांचों की निःशुल्क सुविधा मिल रही है। आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना में 44 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब तक 3 लाख 40 हजार से अधिक मरीज मुफ्त में उपचार करा चुके है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के उपचार पर अब तक 461 करोड़ अधिक का व्यय किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान


राष्ट्रीय फलक पर उत्तराखण्ड अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। सतत् विकास लक्ष्य सूचकांक में वर्ष 2018 में हम 10वें स्थान पर थे और आज हमारा स्थान तीसरा हो गया है। ऊर्जा और कानून व्यवस्था संबंधी इंडेक्स में हमारा राज्य प्रथम स्थान पर है। मातृत्व मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर, बाल मृत्यु दर आदि स्वास्थ्य सूचकों में काफी सुधार हुआ है। तमाम सामाजिक-आर्थिक सूचकांक में हम देश के अग्रणी राज्यों में हैं। राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी बहनों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। प्रदेश के लोक कलाकारों का मानदेय दोगुना किया है। वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगजन पेंशन की राशि को एक हजार रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर बारह सौ रूपए प्रतिमाह किया गया है। ग्राम प्रहरियों का मानदेय रूपए 2 हजार प्रतिमाह किया गया है। सरकार अन्त्योदय की भावना के अनुरूप विकास का लाभ, अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। लोगों को योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो, इसके लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण व संतुष्टि पर खास तौर पर फोकस किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण आन्दोलन के शुरूआती दौर से ही गैरसैंण को राजधानी बनाये जाने की संकल्पना हर आंदोलनकारी के मन में रही। जनभावनाओं को सर्वोच्च सम्मान देते हुए राज्य सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया। अब हम गैरसैण में राजधानी के अनुरूप आवश्यक सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं। सरकार का पूरा कार्यकाल दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों के विकास को समर्पित रहा है। यह पहली सरकार है जिसने पलायन को गम्भीरता से लिया और रिवर्स पलायन को साकार करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। वोकल फॉर लोकल पर आधारित ’’एक जनपद दो उत्पाद’’ योजना से स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे, वहीं स्थानीय उत्पादों को विश्वस्तरीय पहचान मिलेगी। होम स्टे योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। 16 ईको टूरिज्म डैस्टीनेशन विकसित किए जा रहे हैं। ट्रैकिंग मार्गों पर भी होम स्टे को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा हैं। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसकी अलग से विंग बनाई गई है। सौर ऊर्जा और पिरूल ऊर्जा नीति, ग्रामीण युवाओं की आजीविका में सहायक हो रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अपेक्षा के अनुसार हम वर्ष 2025 तक जब उत्तराखंड अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा होगा, तब हम उसे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं और इसके लिए हम ’’विकल्प रहित संकल्प’’ के मंत्र को ध्यान में रखकर दिन-रात कार्य कर रहे हैं। जिसके द्वारा हम अन्त्योदय के अपने अंतिम लक्ष्य को प्राप्त कर सकें और उत्तराखंड को सच्चे अर्थों में देवभूमि बना सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी दिया यह खास संदेश देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

  • लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

  • मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

  • बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (288)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,607)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,523)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,300)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की