Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।
मौसम को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी रहेंगी तैयार, विभागीय अधिकारियों को समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश
चंपावत, 27 सितंबर 2026: जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में रविवार को एनएचपीसी सभागार, बनबसा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 04 अक्टूबर 2026 को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं विभागीय तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशन में आगामी 04 अक्टूबर को एनएचपीसी, बनबसा में कैबिनेट बैठक का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने सौंपे गए दायित्व को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे, ताकि आयोजन के दौरान किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था का समय रहते परीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी सुधार अथवा अतिरिक्त व्यवस्था की आवश्यकता हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम में संभावित बदलाव को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का ऐसा खाका तैयार किया जाए, जिससे प्रतिकूल मौसम की स्थिति में भी कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों की जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन तक संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय रखते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी तथा जहां भी आवश्यकता होगी, समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह,अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, एपीडी सुश्री विम्मी जोशी, उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अनिल जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, एनएचपीसी के एचआर श्रीनिवासन, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल विजय कुमार सकारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


