उत्तराखंड- यहां चलती कार बनी आग का गोला , चंद मिनटों में हुई खाक , Video
- कार में सवार थे दो युवक , दोनों सुरक्षित
देहरादून। यहां सड़क पर चलती कार में लगी भीषण आग, आग का गोला बनी कार। आग की लपटों में खाक हुई कार। कार में दो लोग सवार थे गनीमत रही कि दोनों सुरक्षित बच गए।
हरियाणा से मसूरी घूमने आये दो युवकों की कार में अचानक आग लगने से सड़क पर मसूरी किमाड़ी रोड़ पर अफरा-तफरी मच गई कार में आग लगने किमाड़ी बाई पास रोड़ का ट्रैफिक रुक गया उधर देखते ही देखते आग का गोला बनकर कार धू-धू कर जल कर खाक बन गई।
यह हादसा रविवार कैंट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मसूरी के बाईपास मार्ग किमाड़ी रोड पर लगभग 3 बजे के आसपास हुआ।
गनीमत रहा की कार के अंदर सवार हरियाणा निवासी दोनों युवक समय रहते बाहर आ गए जिससे इनकी जान बच गई। थाना कैंट प्रभारी विनय कुमार के अनुसार जानकारी के अनुसार आग लगने वाली हरियाणा रजिस्ट्रेशन Ford Figo कार का नम्बर HR06AB 0519 था।
हादसे का शिकार हुई इस कार में हरियाणा जिंद जनपद के ग्राम बाघखेड़ा निवासी जयवीर सिंह पुत्र हवा सिंह और नरेश नाम के युवक सवार थे दोनों ही युवक इस घटना में समय रहते गाड़ी से बाहर निकलने के चलते सही सलामत है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


