Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- बरसात का कहर , उत्तरकाशी और पौड़ी में बादल फटने से तबाही , राहत कार्य जारी Video
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

उत्तराखंड- बरसात का कहर , उत्तरकाशी और पौड़ी में बादल फटने से तबाही , राहत कार्य जारी Video

Mohan Chandra Joshi July 22, 2023
ख़बर शेयर करें -

Uttarakashi News: प्रदेश में बरसात कहर बरपा रही है। शुक्रवार रात उत्तरकाशी में कई स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। बादल फटने से लोगों में हड़कंप मच गया। बादल फटने के कारण हर तरफ तबाही का मंजर है। शुक्रवार की रात को उत्तरकाशी जिले में कई स्थानों पर अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। बादल फटने के कारण पुरोला, बडकोट और धौंतरी क्षेत्र में सड़क, रास्ते, पैदल पुलिया को नुकसान हुआ है।

देर रात हुई अतिवृष्टि एवं बादल फटने की घटना के कारण पुरोला, बड़कोट एवं डुंण्डा तहसील के अनेक स्थानों पर हुए भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन के द्वारा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही भूस्खलन से अवरूद्ध सड़कों को खोले जाने और बिजली, पानी की आपूर्ति सुचारू करने सहित अतिवृष्टि से प्रभावित अन्य नागरिक सुविधाओं की बहाली के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्राथमिकता के आधार पर बंद सड़कों को खोलने के लिए विभिन्न विभागों की जे.सी.बी और अन्य मशीनरी को भोर से ही प्रभावित क्षेत्रों में काम पर जुटा दिया गया है। इन घटनाओं में जिले में कोई जनहानि नहीं हुई है और परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।

देर रात करीब ढाई बजे हुई इन घटनाओं की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने उप जिलाधिकारी पुरोला और उप जिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल समबन्धित विभागों के

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

कर्मियों के साथ मौके पर जाकर प्रभावितों की मदद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तत्काल कारवाई करते हुए सभी सेवाओं को सुचारू करने की शुरुआत करने सहित इन घटनाओं मे हुई क्षति का आंकलन कर आख्या प्रस्तुत करने और अनुमन्य राहत राशि का वितरण अविलंब करने की हिदायत भी दी है।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार देर रात हुई अतिवृष्टि के कारण बड़कोट तहसील के अंतर्गत गंगनानी में भूस्खलन का मलबा आने के कारण एक टूरिस्ट रिजॉर्ट के कुछ कॉटेज क्षतिग्रस्त हुए हैं और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के परिसर में भी मलवा घुसा है। विद्यालय की सभी छात्राएं सुरक्षित हैं। पुरोला के छाड़ा खंड में भी बादल फटने के कारण भूस्खलन हुआ है भूमि कटाव और कुछ घरों और दुकानों में मलवा घुस गया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल देर रात प्रशासनिक टीम और एसडीआरएफ के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है। उप जिलाधिकारी पुरोला देवानन्द शर्मा और उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार पुलिस तथा प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों के साथ मौके पर मौजूद हैं। उधर डुण्डा तहसील के धौंतरी गांव के ऊपर भू-धंसाव होने से कुछ घरों में मला घुसा है। जहां पर प्रशासन की टीम तड़के ही पहुंच चुकी है।

छाड़ा खड्ड में बादल फटने से नगर पंचायत पुरोला के वार्ड नं 3 व 4 में कुछ भवनों, वाहनों, सडक़ आदि को क्षति पहुंची है, विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विकासखंड में अतिवृष्टि के कारण सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज विकासखंड पुरोला के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
गंगनानी में सडक पर मलवा आने से सड़क बन्द हो गई है. मलवा लगभग 30 मीटर की लम्बाई में फैला हुआ है। कैम्प निर्वाणा नामक एक रिजोर्ट को नुकसान हुआ है और यहां पर कुछ घर एवं वाहन मलवे की चपेट में आए हैं। अतिवृृष्टि के कारण कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गंगनानी में देर रात ही फायर सर्विस बड़कोट का दल पहुँच गया था। इस विद्यालय में सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
डुण्डा तहसील के अन्तर्गत धौन्तरी गांव के ऊपर भू धंसाव होने से मनीराम बहुगुणा,बुद्धि प्रकाश बहुगुणा कीर्ति प्रसाद बहुगुणा के भवन के अंदर मलवा घुस गया। यहां पर किसी प्रकार की जन-धन की हानि नही हुई। प्रशासन की टीम मौके पर तड़के की घटनास्थल पर पहुंच गई थी। उपजिलाधिकारी मीनाक्षी पटवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावितों से भेंट की और मलवा आने से अवरूद्ध हुए उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग को खोले जाने के लिए लो.नि.वि. द्वारा किए जा रहे काम का भी जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

जिलाधिकारी द्वारा जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी में मौजूद रहते हुए आपदा प्रबंधन कार्यों की निगरानी व निर्देशन किया जा रहा है। जनपद में अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से हुई क्षति एवं राहत कार्यों के संबंध मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली गई तथा संबंधित विभागों/अधिकारियों को घटना स्थल पर तैनात रहते हुए तत्काल राहत कार्य किए जाने एवं वाधित आवश्यक सेवाओं को तत्काल सुचारू किए जाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

पौड़ी जिले के रौली में बीती रात बादल फटने से भारी नुकसान

पौड़ी जिले में थलीसैंण ब्लाक के अंतर्गत ग्राम रौली में बीती रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। गांव के दोनों किनारों पर मौजूद बरसाती गदेरे ऊफान पर आने से गांव की करीब दो हेक्टेयर कृषि भूमि के साथ एक गोशाला भी बह गई।

गोशाला में दो बैल और 11 बकरियां थी। इसके साथ ही थलीसैंण-पीठसैंण मोटर मार्ग पर स्थित एक पुल की दीवार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रशासन ने पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है
रौली गांव में बादल फटने से गांव के तमाम रास्ते और गांव में घरों को एक-दूसरे से जोड़ने वाली आठ पुलिया बह गईं। साथ ही चंदन सिंह की गोशाला के साथ दो बैल और 11 बकरियां भी बरसाती गदेरे की भेंट चढ़ गईं। दर्शन सिंह की गोशाला को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही प्रमोद नेगी के आवासीय भवन के आंगन का पुश्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया। बरसाती गदेरों में ठाकुर सिंह और दर्शन सिंह के घराट थे, जो गदेरे के तेज बहाव में बह गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police Uttarakhand Weather Alert उत्तरकाशी और पौड़ी में बादल फटने से तबाही उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- बरसात का कहर मुख्यमंत्री उत्तराखंड राहत कार्य जारी Video

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून में 29 सितंबर को आयोजित होने वाला रोजगार मेला Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा

Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यटन

Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • देहरादून में 29 सितंबर को आयोजित होने वाला रोजगार मेला Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती

  • अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • शिक्षा

    Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

  • टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (469)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,561)
  • उधमसिंह नगर (1,336)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,283)
  • नैनीताल (6,547)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,203)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (527)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (651)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश