Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- प्रेमिका ने कोबरा से डसवा कर मार डाला प्रेमी , देखें हत्याकांड का सबसे बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

उत्तराखंड- प्रेमिका ने कोबरा से डसवा कर मार डाला प्रेमी , देखें हत्याकांड का सबसे बड़ा खुलासा

Mohan Chandra Joshi July 18, 2023
ख़बर शेयर करें -

सपेरा गिरफ्तार, मास्टरमाइंड माही समेत चार आरोपी फरार

Haldwani News: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी में पुलिस ने व्यवसाई अंकित चौहान हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। यह उत्तराखंड का पहला सनसनीखेज मामला है जिसमें सांप को हत्या के लिए हथियार बनाया गया।

पुलिस ने तीनपानी क्षेत्र में मिले व्यापारी अंकित चौहान का शव मामले में बड़ा खुलासा कर दिया है। मामला हत्या का निकला। हत्या का पूरा खेल अंकित चौहान की गर्लफ्रेंड माही ने रचा था।

एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या में एक लड़की डॉली उर्फ माही समेत पांच लोग शामिल है। जिन्होंने सांप से कटवाकर अंकित चौहान की हत्या कर दी।

घटना में शामिल सपेरे रमेश नाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि मास्टरमाइंड माही समेत 4 लोग अब भी फरार चल रहे है, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। माही के मृतक अंकित चौहान से लंबे समय से सम्बंध थे।

यह उत्तराखंड का पहला मामला बताया जा रहा है, जिसमें एक कारोबारी की सांप से कटवाकर हत्या कर दी गई है। 31 वर्षीय अंकित चौहान हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के छठ पूजा स्थल के पास स्थित रामबाग कॉलोनी का वह रहने वाला था।

माही अपने जीवन में अंकित के दखल से खफा थी और इसी वजह से उसने अंकित को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस साजिश में उसने एक सपेरे, एक दोस्त और नौकर-नौकरानी को शामिल किया था। सपेरा तो पुलिस की गिरफ्त में आ गया, लेकिन माही समेत अन्य आरोपी फरार हो गए।

बता दें कि, रामबाग कॉलोनी रामपुर रोड निवासी अंकित चौहान पुत्र स्व. धर्मपाल सिंह चौहान 15 जुलाई शनिवार की सुबह तीनपानी रेलवे क्रासिंग के पास अपनी ही कार की पिछली सीट पर लाश मिली थी। व्यवसायी अंकित की मौत के पीछे पहले कार की एसी से निकलने वाली कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस को वजह माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकित के दोनों पैरों पर सांप के डसने की बात सामने आई तो कहानी उलट गई।

हत्या की बात तब और पुख्ता हो गई, जब पुलिस ने तीनपानी में लगे सीसीटीवी में अंकित की कार के पास एक और कार को खड़ा देखा। पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि अंकित के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो बरेली रोड गोरापड़ाव में रहने वाली माही का नाम सामने आया।

अंकित की बहन ईशा चौहान पहले ही माही और दीप कांडपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज करा चुकी थी। माही की कॉल डिटेल से भोजीपुरा बरेली के रहने वाले सपेरे रमेश नाथ और हल्दूचौड़ के रहने वाले दीप कांडपाल का नंबर सामने आया। सपेरे का नाम सामने आते ही हत्या की तस्वीर साफ होने लगी।

तलाश में जुटी पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को गिरफ्तार किया तो सारा मामला खुल गया। उसने बताया कि अंकित की हत्या माही के घर में की गई। जिसमें माही के साथ खुद सपेरा, माही का कथित ब्वॉयफ्रेंड दीप कांडपाल, नौकर राम अवतार और रामअवतार की पत्नी शामिल थी। सपेरे के अलावा अन्य चारों फरार हो चुके हैं। सपेरे के मुताबिक सभी नेपाल में छिपे हैं।

घटना में सपेरे रमेश को शामिल करने के लिए माही ने पहले उसे गुरू बनाया और फिर नजदीकी बढ़ाकर उसे अपने घर ले आई। माही उसके साथ दो बार हमबिस्तर हुई और कत्ल को मुकम्मल अंजाम तक पहुंचाने के लिए 10 हजार रुपये भी दिए। पुलिस ने न सिर्फ सपेरे को गिरफ्तार किया बल्कि उसका मोबाइल और कत्ल के लिए दिए गए 10 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

इससे पहले दोपहर 3 बजे ही सपेरा कोबरा सांप लेकर माही के घर पहुंच चुका था। माही ने सपेरे और नौकर-नौकरानी को मंदिर के कमरे में छिपा दिया था। जिसके बाद रात कथित ब्वॉयफ्रैंड दीप कांडपाल स्कूटी से माही के घर पहुंचा। योजना के तहत नशीली गोली खिलाकर अंकित को बेहोश कर दिया गया।

जिसके बाद उसे बेड पर उल्टा लिटाया गया। होश में आकर अंकित विरोध न करने लगे तो सांप से डसवाने से पहले एक ने उसके हाथ, दो ने उसके पैर पकड़े और चौथा अंकित की पीठ पर लद गया। जिसके बाद सपेरे रमेश ने कोबरा से अंकित के एक पैर में डसवाया, लेकिन वह जिंदा न रह जाए तो दूसरे पैर में भी ठीक उसी स्थान पर डसवाया गया। यहीं हत्यारों से चूक हो गई और उन्होंने पुलिस के लिए एक अहम सुराग छोड़ दिया।

पढ़िए घटना का सिलसिलेवार विवरण—-

दिनांक 15/07/2023 को तीनपानी गोलापास रोड़ पर एक कार के अन्दर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति के होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गयी तो उक्त स्थान पर वाहन स0- यू0के 04 क्यू-1574 नीले रंग की पोलो कार जिसका ईंजन व ए0सी0 स्टार्ट दशा में था जिसकी पिछली सीट पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था जिसकी शिनाख्त अंकित चौहान पुत्र धर्मपाल चौहान निवासी म0न0 बी -11 रामबाग कालोनी रामपुर रोड़ हल्द्वानी के रुप में हुई ,जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया मौके पर प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर में कोई चोट आदि के निशान नही थे जिससे उक्त व्यवसायी की मृत्यु स्पष्ट नही हो पा रही थी। दिनांक 17-07-2023 को वादिनी ईशा चौहान की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पर मुकदमा अपराध संख्या 369/23धारा 302 भादवी पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक श्री हरेंद्र चौधरी के सुपुर्द की गई।

मृतक अंकित की पोस्टमार्टम पंचायतनामा की कार्यवाही में बारीकी से निरीक्षण करने पर पाया गया कि उसके दोनों पैरों के पिछले हिस्से में दो बार सांप के काटने के सर्पदंश के निशान थे पोस्टमार्टम में डॉक्टर द्वारा भी सर्पदंश की पुष्टि की गयी ।जिससे अंकित की मृत्यु का कारण संदेहास्पद प्रतीत होने पर श्री पंकज भट्ट एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा तत्काल अधीनस्थों के साथ मीटिंग कर घटना के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा करते हुए एवं पोस्टमार्टमकर्ता चिकित्सकों से मृत्यु के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी करने के उपरान्त घटना के समस्त पहलुओं की गहनता से जाँच करने हेतु अधीनस्थों को निर्देश दिये गये।

श्री पंकज भट्ट, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के परिवेक्षण में अंकित की मृत्यु के संबन्ध मे घटनास्थल व उसके आस पास सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करने, मोबाइल सर्विलांस सैल डाटा डम्प करने,घटनास्थल एवं मृतक की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने एवं क्षेत्र में पतारसी सुरागरसी करने हेतु तत्काल 04 टीमों का गठन किया गया एंव स्वंय जाँच का निकट पर्यवेक्षण किया गया ।

गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरो का गहनता से अवलोकन किया गया मोबाइल सर्विलांस टीम द्वारा मृतक के कॉल डिटेल की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर मृत्यु से पूर्व अंकित के सम्पर्क में आये व्यक्तियो का डाटा तैयार किया गया। पूछताछ टीम द्वारा मृतक के दोस्तों रिश्तेदारों व आस पड़ोस में पूछताछ की गयी। समस्त टीमों द्वारा किये गये प्रयासों से एँव घटनास्थल से पूर्व वाहन के उक्त स्थल पर पहुँचने तक के समस्त रूटों का सीसीटीवी से रूट मैप तैयार करने एंव पारम्परिक पुलिसिंग के माध्यम से एकत्र की गयी सूचनाओं के आधार पर यह तथ्य संज्ञान में आये कि मृतक का किसी महिला के साथ सम्बन्ध था एंव उक्त महिला एंव उसके साथी अंकित को काफी समय से ब्लैकमेल कर रहे थे। इसी तथ्य पर जाँच को केन्द्रित करते हुए समस्त टीमों द्वारा जाँच की गयी तो यह तथ्य संज्ञान में आये कि मृतक अंकित चौहान का माही नाम कि एक महिला के साथ मित्रता थी एंव घटना की तिथि में अंतिम समय वह माही के घर के लिए निकला था एंव अगले दिन उसका शव कार से बरामद हुआ। अंकित एँव माही तथा अन्य संदिग्धों की कॉल डिटेल का अवलोकन करने पर कुछ संदिग्ध नम्बरों की डिटेल निकालकर उनकी तलाश जारी रखी गयी तो इसी क्रम में घटना कि तिथि को लगातार माही के सम्पर्क में रहे एक संदिग्ध नम्बर जो कि रमेश नाथ के नाम से था जिसके सम्बन्ध में जानकारी करने पर यह ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति हल्द्वानी में किराये पर रहता था जो कि सपेरा है एंव साँप पकड़ने का कार्य करता है शक होने पर आज दिनाँक 18.07.2023 को उक्त व्यक्ति को हल्द्वानी से पकड़ा गया एंव सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा हत्या कि साजिश का निम्न प्रकार खुलासा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

हत्या का कारण, साजिश एँव तरीका:–


अभियुक्त रमेश नाथ ने बताया कि वह हल्द्वानी में मानपुर पश्चिम में निवास करता है एंव घर-घर जाकर माँगने खाने एंव साँप पकड़ने का कार्य करता है। लगभग 7-8 माह पूर्व हल्द्वानी के एक व्यक्ति द्वारा मुझे माही से मिलवाया गया था एंव मुझे यह कहा था कि इस पर कालसर्प योग है तो पूजा हेतु एक नाग आपको पकड़कर लाना है। इसके कुछ समय बाद मेरा माही के घर आना जाना हो गया था। माही के घर पर ही अक्सर अंकित चौहान, दीप काण्डपाल एँव उसकी नौकरानी तथा नौकरानी का पति रामऔतार आते रहते थे। लगभग 20-25 दिन पहले हम सभी लोग माही के घर में थे तो माही एँव दीप काण्डपाल ने मुझसे कहा कि अंकित चौहान ने माही का जीना हराम कर दिया है वह कभी भी माही के घर पर आ जाता है और शराब पीकर इसके साथ काफी मारपीट करता है और दीप ने कहा कि माही अब मुझसे प्यार करती है लेकिन यह अंकित चौहान पीछा नही छोड़ रहा है, अब इसको निपटाना ही पड़ेगा, फिर इन्होनें मुझसे कहा कि अगर हम इसे ऐसे मारते हैं तो पुलिस हम पर शक करेगी इसलिए तुम एक जहरीला साँप पकड़कर ले आना हम अंकित चौहान को किसी बहाने से माही के घर बुलाकर उसे नींद की गोलियाँ देकर बेहोश कर देंगे और तुम साँप से उसे कटवा देना जिससे उसकी मृत्यु सामान्य सर्पदंश की घटना लगे इस काम के हम तुम्हें दस हजार रूपये भी देंगें और माही तथा दीप काण्डपाल ने माही की नौकरानी तथा उसके पति रामऔतार को भी दस-दस हजार रूपये देने की बात कही थी। मैं इन सबकी बात सुनकर हत्या की साजिश में शामिल हो गया और फिर मैंने 15-20 दिन पहले जंगल से एक जहरीला नाग पकड़ कर अपने पास रख लिया और यह बात माही एंव उसके साथियों को बता दी तो उन्होंने कहा तुम साँप अपने पास रखे रहो जैसे ही हमें मौका मिलेगा हम अंकित को घर बुला लेंगे। फिर दिनाँक 08.07.2023 को माही ने मुझे अपने घर पर साँप लेकर बुलाया और कहा कि आज अंकित का जन्मदिन है वह यहाँ आयेगा तुम घर में ही छुप जाओ मौका देखकर मैं तुम्हें बुला लूँगी। उस दिन अंकित चौहान घर पर आया और रामऔतार तथा उसकी बीवी भी माही के घर पर आ गये फिर ये सब लोग खाना पीना खाकर शराब पीकर रात भर नाचते रहे जब काफी देर तक अंकित चौहान सोया नही तो माही ने मुझसे कहा कि आज मौका नही है मैं किसी और दिन का प्लान करती हूँ। दिनाँक 14.07.2023 को दिन में माही ने मुझे फिर से साँप लेकर अपने घर पर बुला लिया और माही के घर पर माही के साथ दीप काण्डपाल, रामऔतार एंव उसकी पत्नी भी मौजूद थी । फिर माही ने सबको समझाया कि तुम सब लोग अन्दर मन्दिर वाले कमरे में छुप जाओ जब अंकित चौहान घर पर आयेगा तो मैं उसे आज नींद की गोलियाँ बहाने से पिला दूँगी फिर तुम्हें बुला दूँगी। रात लगभग 08.00 बजे माही ने दीप कान्डपाल, रामऔतार और उसकी बीवी को बुला और फिर कुछ देर बाद मुझे भी आवाज देकर बुलाया मैं अपने साथ एक टोकरी में नाग लेकर जब माही के कमरे में पहुँचा तो मैंने देखा कि इन चारों ने कम्बल डालकर अंकित को बेड पर पेट के बल लिटा रखा था और सब लोग अंकित को दबाये हुए थे फिर इन्होंने मुझसे कहा कि इसके पैरों में साँप से डसवा दो फिर इनके कहने पर मैंने योजना के अनुसार अंकित के पैर पर साँप से डसवाया जब कुछ देर तक भी अंकित के शरीर में हरकत होती रही तो इन्होंने कहा कि शायद जहर का असर नही हुआ है फिर मैंने दोबारा अंकित के पैर में साँप से डसवाया और ये लोग अंकित के मरने तक उसको दबाये रहे। फिर कुछ देर बाद जब अंकित मर गया तो उसके शव को उसकी कार में रखकर पहले उसे भुजियाघाट से नीचे खाई में फैंकने के लिए लेकर गये थे लेकिन सम्भव ना होने पर उसके शव को उसकी कार में ही गौला बाईपास रोड पर तीनपानी के पास छोड़कर भाग गये थे। माही ने पहले से ही दिल्ली से टैक्सी कार मँगा रखी थी जिससे हम सभी लोग हल्द्वानी से भाग गये। भागते समय रास्ते में जंगल में मेरे द्वारा साँप को छोड़ दिया गया था। माही ने रास्ते में मुझे हत्या में सहयोग करने के लिए शर्तानुसार दस हजार रूपये दिये थे फिर मैं अपने गाँव जाकर हल्द्वानी आया ही था कि आपने मुझे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- रमेश नाथ पुत्र भजन नाथ निवासी ग्राम अदकटा थाना भोजीपुरा बरेली हाल निवासी मानपुर पश्चिम हल्द्वानी जनपद नैनीताल।

फरार अभियुक्त-

1- माही उर्फ डौली आर्या पुत्री श्री इन्द्रलाल निवासी शान्तिविहार कालौनी गौरापड़ाव हल्द्वानी नैनीताल।
2- दीप काण्डपाल निवासी हल्दूचौड़ थाना लालकुँआ जनपद नैनीताल

3- रामऔतार पुत्र लालाराम निवासी गाँव हैदरगंज पीलीभीत उ0प्र0।

4- श्रीमती ऊषा देवी पत्नी रामऔतार निवासी उपरोक्त।

पुलिस टीम

  1. श्री हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
  2. व0उ0नि0 विजय मेहता कोतवाली हल्द्वानी
  3. व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद कोतवाली हल्द्वानी
  4. श्री नन्दन सिंह रावत थानाध्यक्ष कालाढूंगी
  5. श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष वनभूलपूरा।
  6. श्री प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम।

7- उ0नि0 जगदीप सिंह नेगी चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव ।

8- उ0नि गुलाब सिंह चौकी प्रभारी मण्डी।

9- उ0नि0 दिनेश चन्द्र जोशी चौकी प्रभारी राजपुरा।

10- एएसआई लखविन्दर सिंह ।

11- हे0का0 इसरार नबी, सीसीटीवी।

12- कानि0 02 अरुण राठौर चौकी मण्डी।

13- कानि0 वंशीधर जोशी कोतवाली हल्द्वानी।

14- कानि0 प्रदीप सिंह कोतवाली हल्द्वानी।

15- कानि0 घनश्याम रौतेला कोतवाली हल्द्वानी।

16- कानि0 भगवान सैलाल कोतवाली हल्द्वानी।

एसओजी टीम –

18- श्री राजवीर सिंह नेगी प्रभारी एसओजी।

19- हे0का0 त्रिलोक रौतेला।

20- कानि0 अनिल गिरी।

21- कानि0 भानुप्रताप।

22- कानि0 अशोक रावत।

नोट- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा खुलासा करने वाली टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु 5000 रूपये के नगद पारितोषिक से पुरूस्कृत किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani Crime News Haldwani News Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- प्रेमिका ने कोबरा से डसवा कर मार डाला प्रेमी देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून में 29 सितंबर को आयोजित होने वाला रोजगार मेला Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा

Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यटन

Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • देहरादून में 29 सितंबर को आयोजित होने वाला रोजगार मेला Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती

  • अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • शिक्षा

    Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

  • टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (469)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,561)
  • उधमसिंह नगर (1,336)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,283)
  • नैनीताल (6,547)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,203)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (527)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (651)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश