Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9,93,886 पेंशनरों को सितंबर माह की ₹147.34 करोड़ की पेंशन भेजी। उन्होंने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ किया और 23 वरिष्ठ नागरिकों तथा 5 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ, 23 वरिष्ठ नागरिकों और 5 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

देहरादून, 01 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 23 वरिष्ठ नागरिकों, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित 05 छात्र/छात्राओं का पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से सितंबर माह की पेंशन राशि का भी भुगतान किया। जिसमें 9,93,886 पेंशनरों को ₹ 147 करोड 34 लाख 53 हजार की पेंशन का भुगतान किया गया। साथ ही उन्होंने सभी को वरिष्ठ जनों के कल्याण की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण भी किया।

मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठजनों का स्वागत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के सभी वृद्धजनों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा वरिष्ठजन के सानिध्य में ही परिवार खुद को सुरक्षित महसूस करता है। वृद्धजनों से बच्चों को संस्कार मिलते हैं। उनके सानिध्य में बच्चों को जीवन के आदर्श, सिखाने को मिलते हैं। उन्होंने कहा वृद्धजन हमारे परिवार के सुरक्षाकवच होते हैं, उनके कारण ही घर में अनुशासन रहता है और ईश्वर का वास होता है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: कालाढूंगी को CM धामी की 6 बड़ी सौगातें, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों का पंजीकरण

मुख्यमंत्री ने कहा वरिष्ठजन, अपने जीवन के अनुभवों से परिवार और समाज को आगे बढ़ाते हैं। परिवार में वरिष्ठजनों की मौजूदगी से घर में अपनापन और आत्मीयता का भाव आता है। वरिष्ठजन हमारे जीवंत अनुभव और विरासत हैं। उन्होंने कहा जीवन की गहरी समझ हमें वरिष्ठजनों के अनुभवों से ही मिलती है। मुख्यमंत्री ने बताया उनके जीवन में भी उनके माता-पिता के संस्कारों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा उनके स्वर्गीय पिताजी की सीख, आज भी उनका मार्गदर्शन करती है और माताजी का आशीर्वाद उन्हें शक्ति देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा वो प्रदेश के मुख्य सेवक होने के साथ ही प्रदेश के बेटे भी हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड के प्रत्येक वरिष्ठजन के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिमाह ₹ 1500 की पेंशन प्रदान की जा रही है। इसमें पति और पत्नी दोनों को अलग-अलग पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया वर्तमान में प्रदेश के 9 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को ₹ 147 करोड़ से अधिक की पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य के विभिन्न जनपदों में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। वर्तमान में बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हैं। सरकार द्वारा देहरादून, अल्मोड़ा और चम्पावत में भी नए वृद्धाश्रमों भवनों का निर्माण करवाया जा रहा है एवं हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल सहित विभिन्न क्षेत्रों में गैर-सरकारी संगठनों द्वारा भी वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा उनका मानना है कि समाज में वृद्धाश्रमों की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए थी। हमारे वरिष्ठजन को वृद्धाश्रम में नहीं, बल्कि परिवार के बीच सम्मान से रहने का अधिकार है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के सहयोग से अटल वयो अभ्युदय योजना के माध्यम से भी वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और समग्र विकास के लिए काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम लागू किया है। राज्य सरकार द्वारा दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के माध्यम से वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वरिष्ठजनों को आयुष्मान भारत योजना से मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपका ये बेटा कभी आपके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं में कोई कमी नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर वृद्धजनों के सम्मान के लिए यह दूसरा कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बीते 5 सालों में उत्तराखंड की दशा बदली हैं। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में बड़ों का सम्मान करने की परंपरा है और यह परंपरा हमेशा जीवंत रहनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से वृद्धजनों का सम्मान करने और उनकी सहायता करने का संकल्प लेने की बात कही।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, दायित्वधारी राम चंद्र गौड़, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, सचिव श्रीधर बाबू अद्वांकी, निदेशक संजय कुमार, निदेशक जनजाति कल्याण संजय सिंह टोलिया, संयुक्त निदेशक जी.आर. नौटियाल, पूजा नेगी, हेमलता पाण्डेय, गोरधन सिंह, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #DehradunNews #Pension #SeniorCitizens #UttarakhandNews

Related Stories

रुद्रपुर में पुलिस अधिकारियों के तबादले की प्रतीकात्मक तस्वीर Udham Singh Nagar News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों के तबादले

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
बहादराबाद मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस टीम। Haridwar News: पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह के दौरान अभिवादन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Nainital News: कालाढूंगी को CM धामी की 6 बड़ी सौगातें, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों का पंजीकरण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कालाढूंगी को CM धामी की 6 बड़ी सौगातें, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों का पंजीकरण

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
पौड़ी जिले में मां धारी देवी मंदिर का दृश्य, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो मंजिला पार्किंग प्रस्तावित है। Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • पौड़ी

Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर आग लगने से जलकर क्षतिग्रस्त हुई कार Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
उत्तराखंड में आज का मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रुद्रपुर में पुलिस अधिकारियों के तबादले की प्रतीकात्मक तस्वीर Udham Singh Nagar News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों के तबादले
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Udham Singh Nagar News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों के तबादले

  • बहादराबाद मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस टीम। Haridwar News: पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार

  • कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह के दौरान अभिवादन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Nainital News: कालाढूंगी को CM धामी की 6 बड़ी सौगातें, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों का पंजीकरण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कालाढूंगी को CM धामी की 6 बड़ी सौगातें, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों का पंजीकरण

  • पौड़ी जिले में मां धारी देवी मंदिर का दृश्य, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो मंजिला पार्किंग प्रस्तावित है। Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन
    • पौड़ी

    Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता

  • रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर आग लगने से जलकर क्षतिग्रस्त हुई कार Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (486)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,144)
  • उधमसिंह नगर (1,371)
  • क्राइम (3,613)
  • खेल (371)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (472)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (781)
  • देहरादून (11,538)
  • नैनीताल (6,690)
  • पर्यटन (233)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (325)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,255)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,185)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,388)
  • हरिद्वार (965)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों के तबादले Udham Singh Nagar News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों के तबादले Haridwar News: पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार Haridwar News: पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार Nainital News: कालाढूंगी को CM धामी की 6 बड़ी सौगातें, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों का पंजीकरण Nainital News: कालाढूंगी को CM धामी की 6 बड़ी सौगातें, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों का पंजीकरण Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान