Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: अब हर महीने 5 तारीख को मिलेगी पेंशन, मुख्यमंत्री ने जारी की नवंबर की किस्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अब हर महीने 5 तारीख को मिलेगी पेंशन, मुख्यमंत्री ने जारी की नवंबर की किस्त

Mohan Chandra Joshi December 5, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग द्वारा “पेंशन किश्त का वितरण” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने राज्यभर के पेंशन लाभार्थियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली सभी पेंशन राशि प्रत्येक माह की 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुँचना सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवा,

किसान या कमजोर वर्ग को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पेंशन भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने आज कार्यक्रम में वन क्लिक के माध्यम से माह नवंबर 2025 की 13982.92 लाख रुपये की पेंशन किस्त का भुगतान करते हुए 9,38,999 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया। उन्होंने विभाग को पेंशन योजनाओं की पूरी प्रणाली को और अधिक सरल, तेज़, समयबद्ध और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें

उन्होंने कहा कि राज्य की सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ समाज के सबसे कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के लिए जीवनरेखा हैं; इसलिए इन योजनाओं की पारदर्शिता, सत्यापन और क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता पर होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं का आंतरिक ऑडिट (Internal Audit) नियमित रूप से किया जाए, ताकि किसी भी अयोग्य व्यक्ति को लाभ न मिले। उन्होंने कहा कि सरकार की सहायता उसी तक पहुँचे जो वास्तव में उसका पात्र है।

साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि समान प्रकृति वाली सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को इंटीग्रेशन के माध्यम से एकीकृत किया जाए, जिससे डुप्लीकेसी समाप्त हो और योजनाओं का लाभ तेज़ी से सही व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी सरकारी समारोहों और कार्यक्रमों में स्थानीय उत्पादों को पूर्ण प्राथमिकता देने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के स्मृति-चिह्न, उपहार या सम्मान सामग्री में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का ही उपयोग किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

उन्होंने बुके की जगह “बुक” देने की नई परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इसे समय, धन और संसाधन बचत वाला नवाचार बताया। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यक्रमों को अधिक सादगीपूर्ण बनाने की बात कहते हुए कहा कि यह न सिर्फ एक अच्छी प्रशासनिक परंपरा है बल्कि सुशासन व उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने वाला कदम भी है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, किसान पेंशन, परित्यक्ता पेंशन, भरण-पोषण अनुदान, तीर्थ पुरोहित पेंशन तथा बौना पेंशन—इन आठों योजनाओं के अंतर्गत 9.38 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रतिमाह पेंशन डीबीटी प्रणाली से सीधे खाते में भेजी जा रही है।

डिजिटल लेन-देन की यह व्यवस्था न केवल पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे लाभार्थियों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से भी मुक्ति मिलती है।

विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के लिए प्रतिवर्ष 13982.92 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है, जो सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया की सोच के अनुरूप उत्तराखंड की पेंशन प्रणाली अब एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित हो रही है, जहाँ पारदर्शिता, जवाबदेही और समय पर सेवा—तीनों सुनिश्चित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान पेंशन भुगतान व्यवस्था राज्य में सुशासन की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है और सरकार के निर्देशों के अनुरूप इसे और अधिक मजबूत और जन-केंद्रित बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि जनसेवा ही शासन का वास्तविक उद्देश्य है, तथा पेंशन योजनाओं को बेहतर बनाना सरकार की निरंतर प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम में सचिव श्रीधर बाबू अदाकी, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

चमोली के जोशीमठ में भालू के हमले में घायल मां-बेटे की तस्वीर Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
पिथौरागढ़ में 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
उत्तराखंड की 600 मेगावाट इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना और लखवाड़ जलविद्युत परियोजना से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य। Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
खटीमा में थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावों पर चर्चा। Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चमोली के जोशीमठ में भालू के हमले में घायल मां-बेटे की तस्वीर Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल

  • पिथौरागढ़ में 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत

  • दतिया धाम में 36 दिवसीय निराहार बगलामुखी साधना करते सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी धर्म प्रवाह: दतिया धाम में सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना शुरू
    • अध्यात्म
    • राष्ट्रीय

    धर्म प्रवाह: दतिया धाम में सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना शुरू

  • उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त

  • उत्तराखंड की 600 मेगावाट इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना और लखवाड़ जलविद्युत परियोजना से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य। Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,754)
  • उधमसिंह नगर (1,349)
  • क्राइम (3,544)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (751)
  • देहरादून (11,369)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,224)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,169)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत धर्म प्रवाह: दतिया धाम में सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना शुरू धर्म प्रवाह: दतिया धाम में सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना शुरू Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार