Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: कुंभ 2027 और चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी धामी सरकार
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: कुंभ 2027 और चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी धामी सरकार

Mohan Chandra Joshi April 26, 2025
ख़बर शेयर करें -

सचिव डॉ. राजेश कुमार ने किया हरिद्वार/ऋषिकेश में कई जगहों का स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तैयारियों में तेजी, कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ज़ोर

श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता, पुराने पुलों का होगा पुनर्निर्माण- डाॅ आर राजेश कुमार

घाटों, सड़कों और पुलों के कार्यों का गहन निरीक्षण, कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर-डाॅ आर राजेश कुमार

Haridwar News- चारधाम यात्रा 2025 और हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने जा रहे कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सिंचाई डॉ. आर. राजेश कुमार ने हरिद्वार पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के साथ व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित घाटों, सड़कों, पुलों, निर्माण कार्यों और बुनियादी ढांचे की तैयारियों का जायज़ा लिया गया।

डॉ. कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/मेलाधिकारी, उप-जिलाधिकारी, मुख्य अभियंता सिंचाई और सिंचाई अभियंता भी मौजूद रहे। मौके पर मौजूद अभियंताओं ने जानकारी दी कि कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में एक वर्ष से अधिक का समय लग सकता है तथा कई कार्य केवल नहरबंदी के दौरान ही संभव हैं। इस पर सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए उचित प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर मेला कार्यालय को सौंपे जाएं और प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया इस वर्ष के भीतर पूरी कर ली जाए, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण

इसके साथ ही डॉ. आर. राजेश कुमार ने डामकोठी में एक उच्चस्तरीय बैठक भी ली, जिसमें अर्धकुंभ को कुंभ मेले की तर्ज पर दिव्य और भव्य तरीके से कराने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि गंगा स्नान और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए 104 घाटों (कुल लंबाई 12.3 किमी) की मरम्मत और सौंदर्यीकरण चरणबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। घाटों की प्राथमिकता तय कर कार्य को समयबद्ध और सुरक्षित तरीके से अंजाम देने पर ज़ोर दिया गया।

डॉ. कुमार ने मायापुर बैराज से जटवाड़ा पुल तक लगभग 3.5 किमी और वैरागी कैंप क्षेत्र में लगभग 2 किमी नए घाटों के निर्माण के लिए ठोस और वैज्ञानिक प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने स्लोब की स्थिरता, संरचनात्मक सामर्थ्य और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नए घाटों के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया। निरीक्षण के दौरान खड़खड़ी क्षेत्र में सूखी नदी पर एक नए पुल और धनौरी-सिडकुल रोड पर 170 साल पुराने जर्जर पुल के स्थान पर नया पुल बनाने के लिए भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाली 26 किमी सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य को भी शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिन कार्यों का गहन अवलोकन किया गया, उनमें शामिल हैं:

  1. खड़खड़ी में प्रस्तावित बॉक्स कलवर्ट
  2. चमगादड़ टापू व पन्तद्वीप क्षेत्र में टाइलिंग कार्य
  3. भीमगोडा पुल के निकट घाटों की मरम्मत
  4. ऋषिकुल पुल के पास नए घाटों के लिए स्थल निरीक्षण
  5. कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण
  6. धनौरी-सिडकुल रोड का निरीक्षण
  7. पथरी रौ नदी के पास गंगनहर पर 90 मीटर लंबे प्रस्तावित पुल का निरीक्षण
  8. स्कैप चैनल पर श्री यंत्र पुल के पास नए घाटों के प्रस्ताव का मूल्यांकन
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ

इस मौके पर जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेन्द्र सिंह, महानिदेशक स्वास्थ्य डाॅ सुनीता टम्टा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई बी.के. मौर्य, अधिशासी अभियंता ओम जी गुप्ता, डी.सी. उनियाल, अनिल राठौर, मनोज कुमार और अभिहीत अधिकारी महिमानन्द जोशी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ऋषिकेश क्षेत्र में त्रिवेणी घाट से वीरभद्र घाट तक आस्था पथ का सौंदर्यीकरण शुरू

विकासखण्ड डोईवाला के ऋषिकेश क्षेत्र में आस्था पथ के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है।

त्रिवेणी घाट और आस्था पथ के घाटों का जीर्णोद्धार
प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट का जीर्णोद्धार कार्य जारी है। साथ ही त्रिवेणी घाट से पशुलोक बैराज तक आस्था पथ पर स्थित अन्य घाटों का भी मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है।

कोबल स्टोन और म्यूरल आर्ट से आस्था पथ का श्रृंगार
आस्था पथ पर कोबल 3 स्टोन बिछाए जा रहे हैं तथा म्यूरल आर्ट के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक चित्रांकन किया जा रहा है, जिससे मार्ग और घाटों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

नए फुटब्रिज और घाटों का निर्माण कार्य
चन्द्रभागा नदी पर 85 मीटर स्पान का नया फुटब्रिज तथा गौरी शंकर मंदिर के पास 50 मीटर स्पान का एक अन्य फुटब्रिज बनाया जा रहा है। साथ ही पशुलोक बैराज के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में नए आस्था पथ और वीरभद्र घाट का भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों का भी किया गया अवलोकन
चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों का निरीक्षण करने बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ. आर. राजेश कुमार ने चारधाम यात्रा 2025 की स्वास्थ्य तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित किए जा रहे हैं। 50 स्क्रीनिंग पॉइंट पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे और 50 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों की अनिवार्य स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष लगभग 9.50 लाख यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई थी और इस बार इससे भी अधिक संख्या में स्क्रीनिंग किए जाने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 विशेषज्ञ डॉक्टर, 40 एमबीबीएस डॉक्टर तथा भारत सरकार से विभिन्न एम्स संस्थानों से 16 विशेषज्ञ तैनात किए गए हैं और आने वाले समय में 20-30 और विशेषज्ञ मिलने की संभावना है। बद्रीनाथ रूट पर 5 अतिरिक्त मेडिकल रिलीफ पोस्ट तथा यमुनोत्री रूट पर 2 अतिरिक्त मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित किए जा रहे हैं ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haridwar News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: आज कुमाऊं दौरे पर सीएम धामी, कैलाश मानसरोवर यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, धनगढ़ी सेतु का लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • नैनीताल

Uttarakhand News: आज कुमाऊं दौरे पर सीएम धामी, कैलाश मानसरोवर यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, धनगढ़ी सेतु का लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi July 5, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान तेज बारिश का दृश्य। (सांकेतिक तस्वीर) Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
कक्षा की छत पर लगा सीलिंग फैन (सांकेतिक तस्वीर) Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: आज कुमाऊं दौरे पर सीएम धामी, कैलाश मानसरोवर यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, धनगढ़ी सेतु का लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: आज कुमाऊं दौरे पर सीएम धामी, कैलाश मानसरोवर यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, धनगढ़ी सेतु का लोकार्पण

  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान तेज बारिश का दृश्य। (सांकेतिक तस्वीर) Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर

  • कक्षा की छत पर लगा सीलिंग फैन (सांकेतिक तस्वीर) Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल

  • हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण

  • कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (446)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,667)
  • उधमसिंह नगर (1,293)
  • क्राइम (3,420)
  • खेल (357)
  • चंपावत (965)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (653)
  • देहरादून (10,808)
  • नैनीताल (6,362)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,057)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: आज कुमाऊं दौरे पर सीएम धामी, कैलाश मानसरोवर यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, धनगढ़ी सेतु का लोकार्पण Uttarakhand News: आज कुमाऊं दौरे पर सीएम धामी, कैलाश मानसरोवर यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, धनगढ़ी सेतु का लोकार्पण Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना