Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी, 8 लाख किसानों को मिले 162 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी, 8 लाख किसानों को मिले 162 करोड़

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से उत्तराखंड के 8.08 लाख से अधिक किसानों को 161.96 करोड़ रुपये मिले। मुख्यमंत्री धामी ने आधुनिक कृषि, बागवानी और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए।

मुख्यमंत्री धामी ने पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में पीएम-किसान उत्सव दिवस में किया प्रतिभाग, किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक खेती और बागवानी को बढ़ावा देने पर दिया जोर।

देहरादून, 30 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्वे ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अंतर्गत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 18 हजार 690 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। इसके अंतर्गत उत्तराखण्ड के भी 8 लाख 08 हजार से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी लाभार्थी किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है। वर्ष 2019 में योजना की पहली किस्त जारी होने के समय उत्तराखण्ड के लगभग चार लाख किसान इससे लाभान्वित हुए थे। आज प्रदेश में लाभार्थी किसानों की संख्या बढ़कर आठ लाख से अधिक हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा में हमारे जवानों का महत्वपूर्ण योगदान है, वहीं देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में किसानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसान अपनी मेहनत से न केवल अन्न का उत्पादन करते हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और समृद्धि में भी अहम योगदान देते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli News: गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, स्कूटी समेत गिरने की आशंका

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना से किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार खेती करने में सहायता मिल रही है। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में नहरों से सिंचाई को पूरी तरह निःशुल्क किया गया है। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्य में अब तक लगभग 115 करोड़ रुपये के निवेश से 350 से अधिक आधुनिक पॉलीहाउस तैयार किए जा चुके हैं, जिनसे संरक्षित खेती को बढ़ावा मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती की चुनौतियों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखण्ड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस परियोजना का उद्देश्य बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप कृषि को अधिक सक्षम और टिकाऊ बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फल उत्पादन और मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए नई सेब नीति, कीवी नीति, ड्रैगन फ्रूट नीति तथा स्टेट मिलेट मिशन जैसी पहल की गई हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत पात्र किसानों को विभिन्न गतिविधियों में 80 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देकर किसानों की आमदनी में वृद्धि की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा फसलों को खराब होने से बचाने के लिए कोल्ड चेन, कोल्ड स्टोरेज, नियंत्रित वातावरण भंडारण और खाद्य प्रसंस्करण सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। सगंध खेती को प्रोत्साहित करने के लिए महक क्रांति नीति के अंतर्गत राज्य में सात एरोमा वैली विकसित की जा रही हैं तथा 23 हजार हेक्टेयर भूमि पर सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से प्रदेश के मिलेट और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट में धान एवं गेहूं की खरीद के लिए 1,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके साथ ही पर्वतीय कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सहकारिता, मत्स्य पालन और मौन पालन जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे किसानों को आजीविका के अतिरिक्त अवसर मिल सकें और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के परिश्रम और सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड में कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों और कृषि से संबंधित सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की खुशहाली, कृषि उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में लैवेंडर और डेंडेलियन जैसी सुगंधित एवं औषधीय फसलों की खेती को भी प्रोत्साहित कर रही है, जिससे किसानों की आय बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें। कृषि मंत्री ने आपदा प्रभावित किसानों को निर्धारित आपदा सहायता के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से भी सहायता प्रदान करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला, उत्तराखण्ड राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौधरी, राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, दायित्वधारी ज्योति कोटिया, सचिव कृषि डॉ. एस.एन. पाण्डेय, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान डॉ. आनन्द श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Farmers #KisanSammanNidhi #PMKisan #PushkarSinghDhami #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

chamoli-joshimath-helicopter-accident.jpg Chamoli News: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
उत्तराखंड में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित बस सेवा का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बसों के पहिए थमे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बसों के पहिए थमे

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में घने बादल, बारिश और बर्फबारी का मौसम। Uttarakhand Weather Update: आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सीएम धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सीएम धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
चमोली में गहरी खाई से लापता पुलिसकर्मी का शव बरामद करती एसडीआरएफ टीम Chamoli News: गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, स्कूटी समेत गिरने की आशंका
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News: गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, स्कूटी समेत गिरने की आशंका

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
ऊधम सिंह नगर में महिला से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप में आरोपी गिरफ्तार। प्रतीकात्मक फोटो Udham Singh Nagar News: महिला को नशा पिलाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar News: महिला को नशा पिलाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
उत्तराखंड में 1818 सरकारी पदों पर भर्ती के अवसर। Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, इन विभागों में मिलेंगे अवसर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, इन विभागों में मिलेंगे अवसर

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • chamoli-joshimath-helicopter-accident.jpg Chamoli News: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए। Uttarakhand News: पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी, 8 लाख किसानों को मिले 162 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी, 8 लाख किसानों को मिले 162 करोड़

  • उत्तराखंड में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित बस सेवा का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बसों के पहिए थमे
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बसों के पहिए थमे

  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में घने बादल, बारिश और बर्फबारी का मौसम। Uttarakhand Weather Update: आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सीएम धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सीएम धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट

  • चमोली में गहरी खाई से लापता पुलिसकर्मी का शव बरामद करती एसडीआरएफ टीम Chamoli News: गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, स्कूटी समेत गिरने की आशंका
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News: गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, स्कूटी समेत गिरने की आशंका

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (646)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,951)
  • उधमसिंह नगर (1,362)
  • क्राइम (3,576)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (467)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (767)
  • देहरादून (11,463)
  • नैनीताल (6,636)
  • पर्यटन (228)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,242)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (666)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Chamoli News: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार Chamoli News: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार Uttarakhand News: पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी, 8 लाख किसानों को मिले 162 करोड़ Uttarakhand News: पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी, 8 लाख किसानों को मिले 162 करोड़ Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बसों के पहिए थमे Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बसों के पहिए थमे Uttarakhand Weather Update: आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सीएम धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट Uttarakhand Weather Update: आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सीएम धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट Chamoli News: गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, स्कूटी समेत गिरने की आशंका Chamoli News: गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, स्कूटी समेत गिरने की आशंका