Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: गुरुकुल कांगड़ी विवि और गुरु नानक कॉलेज आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में MOU साइन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: गुरुकुल कांगड़ी विवि और गुरु नानक कॉलेज आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में MOU साइन

Mohan Chandra Joshi November 27, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • बी ऍफ़ आई टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, देहरादून में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस के दौरान गुरुकुल कांगड़ी विवि, हरिद्धार और गुरु नानक कॉलेज आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, देहरादून में एमओयू साइन।

Dehradun News: ड्रग डिस्कवरी, डिज़ाइन और डिलीवरी अप्प्रोचेस पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “एसोसिएशन ऑफ़ फ़ार्मास्युटिकल टीचर ऑफ़ इंडिया, इंडियन फ़ार्मास्यूटिकल एसोसिएशन और इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ फ़ार्मास्यूटिकल साइंसेज ड्रग रिसर्च के सहयोग से गुरु नानक कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, देहरादून (पूर्व- कुकरेजा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज) और किंग्स्टन इंपीरियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज, देहरादून (बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, देहरादून, उत्तराखंड, भारत) के द्वारा 26 नवंबर 2022 को बीएफआईटी ऑडिटोरियम, देहरादून में आयोजित किया गया।

इस इंटरनेशनल कांफ्रेंस के अवसर पर चीफ गेस्ट कुलसचिव, गुरुकुल कांगड़ी विवि, हरिद्धार डा. सुनील कुमार ने कहा की अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन फार्मेसी के छात्रों, जीवन विज्ञान शिक्षाविदों, फार्मासिस्टों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के लिए सक्षम वैश्विक रुझानों और पेशेवरों के लिए बुनियादी सिद्धांतों और अवधारणाओं को समझने का एक अनूठा अवसर रहा। इंटरनेशनल कांफ्रेंस के दौरान गुरुकुल कांगड़ी विवि और गुरु नानक कॉलेज आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, देहरादून में एमओयू साइन भी किया गया। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और गुरु नानक कॉलेज आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, देहरादून भारतीय संस्कृति व तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे।
जिसको लेकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. सुनील कुमार एवम फार्मेसी विभाग के डॉ विपिन कुमार शर्मा, बी ऍफ़ आई टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स डायरेक्टर अनिंदर सिंह अरोरा एवम फार्मेसी विभाग के डॉ मोहित गुप्ता ने इंटरनेशनल कांफ्रेंस के दौरान एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

बी ऍफ़ आई टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चैयरमैन जोगिन्दर सिंह अरोरा ने कहा कि दोनों के बीच हुए एमओयू का लाभ आने वाले दिनों में दोनों के छात्र-छात्राओं को शिक्षा व शोध कार्यों के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर मिलेगा। छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे, वहीं परस्पर मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान


इस अवसर पर डायरेक्टर बी ऍफ़ आई टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स श्री अनिंदर सिंह अरोरा ने कहा कि एमओयू के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल होने जा रही है। जिसका लाभ आने वाले दिनों में हमारे छात्रों व शिक्षकों को मिलेगा। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. सुनील कुमार ने कहा कि दोनों कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे। जिससे दोनों कॉलेज को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
बी ऍफ़ आई टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के रजिस्ट्रार भूपेंद्र सिंह अरोरा ने कहा कि रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में दोनों कॉलेज अपने अनुभव साझा कर छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध करायेंगे।

कंट्रोलर ऑफ़ एकेडेमिक्स सर्विसेज विनीत अरोरा एवं कंट्रोलर ऑफ़ फाइनेंस विमलजीत कौर ने कहा कि छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे, वहीं परस्पर मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। इस मौके पर डॉ मोहित गुप्ता की पुस्तक का भी विमोचन चीफ गेस्ट द्वारा और गेस्ट ऑफ़ हॉनर द्वारा किया गया। डॉ गुप्ता ने बताया यह पुस्तक डिप्लोमा ऑफ़ फार्मेसी छात्रों को फार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित डिप्लोमा एग्जिट एग्जामिनेशन में काफी मददगार होगी। इस मौके पर इस पुस्तक के अन्य लेखक डॉ शिवेंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर सभी ने उनको बधाई दी।


कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया। इंटरनेशनल कांफ्रेंस के दौरान स्पीकर डॉ. यशपाल यूनिवर्सिटी ऑफ़ नेब्रास्का मेडिकल सेण्टर,ओमाहा, नार्थ अमेरिका यूनाइटेड स्टेट्स। डॉ वेट्रिसेलवन सुब्रमनियन, डिप्टी डीन, फैकल्टी ऑफ़ मेडिसिन, बायोसाइंस एंड नर्सिंग, मलेशिया महसा यूनिवर्सिटी, मलेशिया। डॉ अभिषेक शर्मा, यूनिवर्सिटी ऑफ़ फ्लोरिडा, फ्लोरिडा, यूनाइटेड स्टेट्स। डॉ. सचिन चौधरी, यूनिवर्सिटी ऑफ़ शारजाह, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स। राम राज सिंह राठौर जनरल मैनेजर, क्वालिटी कण्ट्रोल एवम त्रिभुवन सेमवाल, ऊनि मेडिको लैब्स, देहरादून ने फार्मेसी फील्ड में ड्रग डिस्कवरी, डिज़ाइन और डिलीवरी अप्प्रोचेस की बारीकियों को समझाया और देश विदेश से शामिल हुए प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलरस के द्वारा किये सवालों का जबाब दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का जिक्र, सीएम धामी ने कहा- गौरव का विषय


इंटरनेशनल कांफ्रेंस के दौरान गेस्ट ऑफ़ होनोर्स एसोसिएशन ऑफ़ फ़ार्मास्युटिकल टीचर ऑफ़ इंडिया के प्रेजिडेंट डॉ राजीव कुमार शर्मा, इंडियन फ़ार्मास्यूटिकल एसोसिएशन के प्रेजिडेंट डॉ हवागिराय चितमे, लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, मेरठ के डॉ प्रदीप यादव, सेठजीत अरोरा अलुम्नस हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, फाउंडर, करियर बडी क्लब आदि उपस्थित रहे। रिसोर्स पर्सन्स डॉ विकाश जखमोला एवम डॉ . अमित सेमवाल, उत्तराँचल यूनिवर्सिटी, देहरादून प्रोफेसर काशिफ हुसैन, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट एवम डॉ शीबा मोरिस, ज्ञानी इन्दर सिंह इंस्टिट्यूट, देहरादून, डॉ. मनमोहन सिंघल, दी आई टी यूनिवर्सिटी, देहरादून आदि उपस्थित रहे। चीफ कैंपस ऑपरेशन अमरजीत सिंह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया, आयोजन के लिए विद्यार्थियों एवं फैकल्टी स्टाफ को बधाई दी|।

अमरजीत सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा की बी ऍफ़ आई टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, देहरादून समय समय पर समाज के उत्थान एवं जागरूकता के लिए ऐसी गतिविधियां करता रहता है। डिप्टी डायरेक्टर, बी ऍफ़ आई टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, डॉ मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ झूमा सामन्ता ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि संस्था विद्यार्थियों के हितों के लिए सदैव प्रयासरत रहेगी। डॉ निधि चटरजी एवं डॉ ज्योति सक्सेना ने सफल जीवन के लिए छात्रों को संबोधित किया और इस शुभ अवसर के महत्व को बताया। छात्रों से कई सवाल भी पूछे गए। सही जवाब देने पर उनको पुरस्कृत भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: जापानी-जर्मन भाषा व बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण पर जोर, डीएम ने दिए निर्देश

इस मौके पर डॉ विशाल देशवाल एवं डॉ उमंग ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते कहा कि निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम व अनुशासन के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। डॉ मोहित गुप्ता ने बताया की विश्व में आज भारत को सबसे मददगार देश, दुनिया की फार्मेसी के रूप में देखा जा रहा है। डॉ मोहित गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में धैर्य, लगन व मेहनत के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ मोहित ने छात्र-छात्राओं को कहा की सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता, एक लक्ष्य को निर्धारित कीजिये और उसे पाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से लग जाये। सहायक प्रोफेसर गुलाफ्शां परवीन ने विश्व मे अपनी पहचान बनाने के लिये फार्मासिस्ट के महत्व को बताया।

इस अवसर पर छात्रों ने पोस्टर प्रजेंटेशन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम कैश पुरस्कार पूरबी सहा, उत्तराँचल यूनिवर्सिटी, देहरादून, दूसरा तनष्वी, गुरु नानक कॉलेज, देहरादून और तीसरा प्राइज़ दिव्या, एच आई ऍम टी, ग्रेटर नॉएडा को मिला। सभी प्रतिभागियों एवं वक्ताओं को प्रमाणपत्र दिए गए। इंटरनेशनल कांफ्रेंस के सफलता पूर्वक आयोजन पर फार्मा क्लब के फैकल्टी इंचार्ज एसोसिएट प्रोफेसर आशना कोहली ने मंच का संचालन बखूबी से किया और सभी अथितियों एवं प्रतिभागियो को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर कृति डबराल, यशिका, विजय लक्ष्मी, रोशन कुमार, कंचन तरियाल, क्लास रिप्रेजेन्टेटिव तनष्वी, इशरत अकबर, अमित ठाकुर, अंकित राज, हर्ष धीमान, हेमंती आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: गुरुकुल कांगड़ी विवि और गुरु नानक कॉलेज आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में MOU साइन देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

  • लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

  • मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

  • बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (288)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,607)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,523)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,300)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की