Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Rain Alert: आज मानसून दिखाएगा असर, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Rain Alert: आज मानसून दिखाएगा असर, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है। कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
Mohan Chandra Joshi July 7, 2026
उत्तराखंड में कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी।

उत्तराखंड में आज पहाड़ से मैदान तक बारिश का येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -


मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की, 9 जुलाई से मानसून के और अधिक सक्रिय होने के आसार।

देहरादून, 07 जुलाई 2026: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। सोमवार को राजधानी देहरादून, नैनीताल समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में बीच-बीच में धूप निकलने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के सभी 13 जिलों में बारिश की संभावना है। कई क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी कुछ दिनों तक मानसून और अधिक सक्रिय रहेगा तथा कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
आज का मौसम: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार, 7 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली चमकने और वज्रपात की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग ने देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों में भी बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की गई है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने विशेष रूप से हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत मैदानी जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने, नदी-नालों से दूरी बनाए रखने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।
12 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 12 जुलाई तक मानसून का प्रभाव बना रहेगा। खासकर 9 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। लगातार वर्षा के चलते अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
हालांकि लगातार बारिश के कारण पर्वतीय जिलों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और संवेदनशील मार्गों पर बाधा उत्पन्न होने की आशंका बनी रहेगी। वहीं मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने तथा आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।
उत्तराराखंड के विभिन्न शहरों का तापमान
सोमवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान अपेक्षाकृत अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में लगातार बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें.…

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट
Uttarakhand Weather: पूरे सप्ताह सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; प्रदेशभर में येलो अलर्ट
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRainAlert #IMADehradun #ThunderstormAlert #Uttarakhand #UttarakhandMonsoon #UttarakhandMorningPost #UttarakhandRainAlert #UttarakhandWeather #WeatherAlert #WeatherForecast

Related Stories

एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुलाकात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • खेल

Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
खटीमा के आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
हल्द्वानी-लालकुआं में पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
Uttarakhand Weekly Weather Update बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान करते हुए Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
Weekly Horoscope 5-11 October 2026 साप्ताहिक राशिफल और 12 राशियों का भविष्यफल Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुलाकात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • खेल

    Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट

  • खटीमा के आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद

  • हल्द्वानी-लालकुआं में पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी

  • Uttarakhand Weekly Weather Update बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान करते हुए Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,669)
  • उधमसिंह नगर (1,344)
  • क्राइम (3,531)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (742)
  • देहरादून (11,332)
  • नैनीताल (6,574)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,217)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (414)
  • राष्ट्रीय (1,163)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (531)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान