उत्तराखंड- मानसून विदाई का हुआ ऐलान , पहाड़ से मैदान तक अब ऐसा रहेगा मौसम
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो चुकी है। मंगलवार 3 अक्टूबर की शाम को प्रदेश से दक्षिणी पश्चिमी मानसून वापस लौट गया है। मानसून विदाई के ऐलान के साथ ही उत्तराखंड में इस हफ्ते मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 8 अक्टूबर तक उत्तराखंड राज्य में बारिश की संभावना नहीं है प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। चटक धूप खिलने से इस हफ्ते ज्यादातर क्षेत्रों का तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। सुबह और शाम हल्की ठंड का भी एहसास रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 10 अक्टूबर के बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड में अधिकतम तापमान रूड़की (हरिद्वार) में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रानीचौरी (टिहरी गढ़वाल) में दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update
उत्तराखंड में सामान्य रहा मानसून सीजन
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सितंबर में औसत वर्षा सामान्य से 17 प्रतिशत कम दर्ज की गई। सीजन में बागेश्वर और देहरादून समेत छह जिलों में अधिक वर्षा, जबकि पौड़ी व चंपावत समेत सात जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई। अगस्त में भी सामान्य से छह प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। हालांकि, जुलाई में मेघ जमकर बरसे और सामान्य से 32 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। जून में कम हुई बारिश
उत्तराखंड में 23 जून को मानसून की दस्तक के बावजूद वर्षा का क्रम धीमा रहा और पूरे जून में प्रदेश में मेघ सामान्य से 14 प्रतिशत कम बरसे। इसके बाद जुलाई में शुरुआत से ही मानसून की वर्षा ने जोर पकड़ लिया। ज्यादातर क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा और कहीं-कहीं बौछार का क्रम बना रहा।
जुलाई में प्रदेश में औसत वर्षा सामान्य से 32 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई। इसके बाद अगस्त में शुरुआत तीन सप्ताह कई जिलों में भारी वर्षा आफत बनी रही, लेकिन अंतिम सप्ताह में मानसून कमजोर पड़ गया। सितंबर में भी मानसून की वर्षा में उतार-चढ़ाव रहा। पहले पखवाड़े में मेघ जमकर बरसे। जबकि दूसरे पखवाड़े की शुरुआत से वर्षा का क्रम धीमा पड़ गया।
सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश भर में इस बार 1162.7 एम एम बारिश होने से मानसून सीजन नॉर्मल यानी सामान्य रहा है उन्होंने बताया कि इस बार के मानसून के दौरान जुलाई महीने में उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिली जबकि, बाकी महीनों में मानसून की स्थिति सामान्य रही। उन्होंने इस साल हुई मानसून एक्टिविटी को सामान्य करार दिया है।
Uttarakhand Weather Update
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें