उत्तराखंड- मौसम विभाग ने मानसून पर दिया बड़ा अपडेट , जानें राज्य में कब होगी मानसून की एंट्री
Dehradun , Uttarakhand Monsoon Update 2023: उत्तराखंड में मानसून आने से पहले मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है , प्री मानसून की दस्तक ने पहाड़ से मैदान तक अच्छी वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में इस बार मानसून जल्द आने की संभावना है मौसम विज्ञान की माने तो इस बार 10 दिन पहले उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह का कहना है कि इस बार मानसून 20 जून से लेकर 25 जून के बीच दस्तक दे चुके होंगे क्योंकि सबसे पहले मानसून केरल में आता हैं और केरल में इस बार मानसून 5 जून को आ रहा हैं वही मानसून को देखते हुए शासन प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुट चुका है। Uttarakhand Monsoon Update
अगले 4 दिन का मौसम पूर्वानुमान
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज सामान्य बना रहेगा पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 20 जून तक तापमान में बढ़ोतरी के चलते भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आगामी 8 जून तक जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य के चमोली, उत्तरकाशी ,पिथौरागढ़ , बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। Uttarakhand Monsoon Update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


