Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: माणा हिमस्खलन, सीएम धामी ने की राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: माणा हिमस्खलन, सीएम धामी ने की राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi February 28, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा के पास हुए हिमस्खलन की ली जानकारी

राज्य आपात परिचालन केंद्र से व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अधिकारियों को दिए रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून। UTTARAKHAND CHAMOLI AVALANCHE: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आई.टी पार्क देहरादून पहुंचकर जनपद चमोली के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हिमस्खलन की स्थिति के बारे में भी पूरी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अति शीघ्र घटनास्थल में पहुंचने के निर्देश देते हुए कहा कि घटनास्थल के सबसे समीप स्थित हेलीपैड को अति शीघ्र खोल जाए। जिससे रेस्क्यू अभियान में तेजी लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर ड्रोन के माध्यम से नजर रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा रेस्क्यू अभियान में हेलीकॉप्टर की भी मदद लेकर रेस्क्यू में तेजी लाई जाए। उन्होंने सभी घायलों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से जरूरत पड़ने पर एम्स ऋषिकेश लाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन से निरंतर समन्वय संपर्क कर उन्हें हर संभव मदद करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जनपद चमोली में हिमस्खलन के बाद लगातार राहत बचाव का कार्य जारी है। आईटीबीपी, सेना, जिला प्रशासन, वायु सेना, सभी लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सभी से निरंतर वार्ता जारी है। विजिबिलिटी ना होने के कारण वर्तमान में हेलीकॉप्टर का जाना संभव नहीं है। इस संबंध में स्नो एक्सपर्ट की सेवाएं ली जा रही हैं। आईटीबीपी के लोग घटना स्थल में विशेष रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमारी पहली प्राथमिकता श्रमिकों को सुरक्षित निकलना है। सभी लोग अलग अलग स्थानों से हैं, जिसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार, केंद्र सरकार से निरंतर संपर्क में है। प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा रेस्क्यू अभियान में किसी भी एजेंसी की आवश्कता होने पर उनकी मदद ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 10 लोगों को आईटीबीपी अस्पताल पहुंचाया गया है। बर्फबारी जारी है, कई जगहों पर मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। कल मौसम खुलने की संभावना है, जिससे रेस्क्यू अभियान में भी तेजी आएगी। सभी रेस्क्यू दल आपस में समन्वय के साथ कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा माणा हेलीपैड को भी एक्टिव किया जा रहा है। इसके साथ ही एम्स ऋषिकेश, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल गोपेश्वर में भी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से घटना की पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि माणा गांव और माणा पास के मध्य सीमा सड़क संगठन के समीप हिमस्खलन की सूचना मिली थी। यहां सेना की आवाजाही के लिए सड़क मार्ग से बर्फ हटाने वाले मजदूरों के घटना स्थल के समीप होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सेना के साथ ही आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरफ की रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, विनोद कुमार सुमन, विनय शंकर पांडे, एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने पुनः माणा हिमस्खलन की घटना का देर रात राज्य आपदा परिचालन केन्द्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देर रात राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जोशीमठ में भी की जाए आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाए जाए। उन्होंने कहा जोशीमठ में भी आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा एनडीआरएफ, एस.डी.आर.एफ ,आईटीबीपी सेना आपसी सहयोग से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से करें। जिन श्रमिकों को निकाला गया है उनका विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने माणा स्थित हेलीपैड को प्राथमिकता से खोले जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ स्थित आर्मी अस्पताल, जिला अस्पताल, एम्स ऋषिकेश तक सभी अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निदेश दिए। उन्होंने कहा एम-आई 17 की मदद से घायलों को लिफ्ट करने की भी पूरी तैयारी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा उत्तराखंड का स्वाद, डोईवाला में खुलेगा पहला 'हिलान्स आउटलेट'

33 लोगों को निकाला गया सुरक्षित।

अब तक 33 लोगों को निकाला जा चुका है एवं अन्य लोगों को खोजबीन जारी है। जिसमें से 4 लोगों को आईटीबीपी सेना अस्पताल में रखा गया है। बी.आर.ओ स्नो कटर एवं अन्य मशीनों के माध्यम से निरंतर बर्फ हटाने का कार्य कर रही है। कल सुबह एम आई 17 हेलीकॉप्टर भी माणा क्षेत्र को रवाना होंगे।

रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घटनास्थल पर आवागमन सुनिश्चित करने को कहा और समीप के हेलीपैड को शीघ्र सक्रिय करने के निर्देश दिए, जिससे राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने ड्रोन एवं हेलीकॉप्टर की मदद से निगरानी और रेस्क्यू अभियान को और प्रभावी बनाने पर ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर घायलों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश लाया जाए। जिला प्रशासन से निरंतर समन्वय बनाए रखने और प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए।

हिमस्खलन प्रभावितों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आईटीबीपी, सेना, जिला प्रशासन, वायुसेना और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण हेलीकॉप्टर का संचालन फिलहाल संभव नहीं है, लेकिन स्नो एक्सपर्ट्स की सेवाएं ली जा रही हैं। आईटीबीपी की विशेष टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता हिमस्खलन में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना है। प्रभावित लोगों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जा रहा है।

राज्य और केंद्र सरकार में समन्वय

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार लगातार केंद्र सरकार से संपर्क में है और प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्री एवं रक्षा मंत्री से भी बातचीत हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि रेस्क्यू अभियान में यदि किसी अतिरिक्त एजेंसी की आवश्यकता होगी, तो उनकी मदद तुरंत ली जाएगी। अब तक 32 लोगों को आईटीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं, लेकिन मौसम में सुधार के साथ रेस्क्यू कार्य और तेज किया जाएगा। सभी राहत दलों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया गया है, और माणा हेलीपैड को भी सक्रिय किया जा रहा है। एम्स ऋषिकेश, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और गोपेश्वर जिला अस्पताल को भी तैयार रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ इस दिन होगी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, 5 दिन IMD का येलो अलर्ट

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से ली पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से चमोली के जिलाधिकारी श्री संदीप तिवारी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन बद्रीनाथ धाम से 6 किमी आगे हुआ, जहां सीमा सड़क संगठन के अंतर्गत बर्फ हटाने वाले मजदूर मौजूद थे। तुरंत आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्यों में जुट गईं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, अब तक 32 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि शेष लोगों को बचाने का अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री रात 8 बजे फिर पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रात 8 बजे दोबारा आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर हालात का जायजा लिया। वे लगातार रेस्क्यू कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों के साथ नियमित स्थिती की समीक्षा कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित व्यक्ति की सुरक्षा और सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी एजेंसियां युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई हैं, और जल्द ही सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

आपदा के दृष्टिगत रिस्पॉन्स टाईम को कम से कम रखे जाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने वर्तमान में प्रदेश मे हो रही भारी वर्षा एवं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रहे हिमपात के दृष्टिगत भी निरन्तर सभी जिलाधिकारियों से समन्वय बनाए रखे जाने के भी निर्देश दिए ताकि किसी भी आपदा की स्थिति का त्वरित ढ़ंग से सामना किया जा सके। किसी भी आपदा के दृष्टिगत रिस्पॉन्स टाईम को कम से कम रखे जाने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए हैं।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में बारिश और मौसम को लेकर जारी येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
गंगा में लापता दो युवकों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम। Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
पौड़ी गढ़वाल के बणासी तल्ली क्षेत्र में महिला पर जानलेवा हमला करने वाले गुलदार के आतंक का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
सड़क दुर्घटना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत को दर्शाया गया है। Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: जनता मिलन में एक्शन मोड में आयुक्त दीपक रावत, लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जनता मिलन में एक्शन मोड में आयुक्त दीपक रावत, लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में बारिश और मौसम को लेकर जारी येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट

  • गंगा में लापता दो युवकों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम। Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

  • पौड़ी गढ़वाल के बणासी तल्ली क्षेत्र में महिला पर जानलेवा हमला करने वाले गुलदार के आतंक का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत

  • सड़क दुर्घटना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत को दर्शाया गया है। Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,585)
  • उधमसिंह नगर (1,287)
  • क्राइम (3,416)
  • खेल (355)
  • चंपावत (959)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (643)
  • देहरादून (10,769)
  • नैनीताल (6,341)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (309)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,043)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (404)
  • राष्ट्रीय (1,127)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (497)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (609)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,354)
  • हरिद्वार (884)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस