Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। आज कई पर्वतीय जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का येलो अलर्ट है, जबकि अगले दो-तीन दिनों में मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।
Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
उत्तराखंड में बारिश और मौसम को लेकर जारी येलो अलर्ट।

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले मौसम सक्रिय, कई जिलों में बारिश और येलो अलर्ट।

ख़बर शेयर करें -

आज कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 30 जून से मौसम होगा और सक्रिय; उत्तराखंड में मानसून की दस्तक अब बेहद करीब।

देहरादून, 28 जून 2026। उत्तराखंड में मानसून की औपचारिक दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई पर्वतीय क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि मैदानी जिलों में उमस भरी गर्मी का असर बरकरार रहा। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार रविवार (28 जून) को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश के तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
आज इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम, जबकि कहीं-कहीं तीव्र वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल समेत अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश के दौर पड़ सकते हैं।
वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में भी हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
अगले एक-दो दिन में दस्तक दे सकता है मानसून
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार उत्तर की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में यह बिहार तक पहुंच चुका है और अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर सकता है। मानसून के सक्रिय होते ही प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने और कई जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान झूलाघाट में 19.5 मिमी, चंपावत में 15 मिमी, द्वाराहाट में 7 मिमी, नैनीताल में 6.5 मिमी, भीमताल में 5 मिमी, पंचेश्वर में 4.5 मिमी तथा नई टिहरी में 4.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कुमाऊं और गढ़वाल के कई अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

29 जून को कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 जून को उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर पड़ने तथा 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं शेष पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित

30 जून को पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 जून को उत्तराखंड के सभी पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर समेत मैदानी जिलों में भी गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
1 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 1 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश के तीव्र दौर पड़ने के आसार हैं। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी-नालों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।
प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान (°C)
देहरादून: 37.0 / 26.3
ऊधमसिंहनगर: 39.2 / 26.0
मुक्तेश्वर: 26.6 / 15.8
नई टिहरी: 28.6 / 18.6

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #IMADehradun #Monsoon #Monsoon2026 #RainAlert #Uttarakhand #UttarakhandMonsoon #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #UttarakhandWeather #UttarakhandWeatherUpdate #WeatherAlert #WeatherForecast #YellowAlert

Related Stories

नैनीताल में भू कानून के तहत भूमि पर प्रशासनिक कार्रवाई Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
मंडलायुक्त दीपक रावत अधिकारियों को निर्देश देते हुए Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
झबरेड़ा में डबल मर्डर की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
देहरादून डीएम आशीष चौहान रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की पहल करते हुए Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
छात्राओं से छेड़खानी के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • टिहरी

Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल में भू कानून के तहत भूमि पर प्रशासनिक कार्रवाई Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

  • मंडलायुक्त दीपक रावत अधिकारियों को निर्देश देते हुए Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी

  • हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक

  • झबरेड़ा में डबल मर्डर की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

  • देहरादून डीएम आशीष चौहान रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की पहल करते हुए Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,590)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,521)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,296)
  • नैनीताल (6,554)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,210)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,380)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख