Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: जनता मिलन में एक्शन मोड में आयुक्त दीपक रावत, लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जनता मिलन में एक्शन मोड में आयुक्त दीपक रावत, लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई के निर्देश

हल्द्वानी जनता मिलन कार्यक्रम में आयुक्त दीपक रावत ने राजस्व और जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत।

जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायतें सुनते आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।

ख़बर शेयर करें -

भूमि बंटवारे में देरी पर जताई नाराजगी, एससी-एसटी भूमि खरीद मामले में मांगी रिपोर्ट, नजूल भूमि धोखाधड़ी में पीड़ित को रकम लौटाने के निर्देश

हल्द्वानी , 27 जून 2026: शनिवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम में भूमि के कुर्रे मेें कोई कार्यवाही ना होने,धोखाधडी से अनुसूचित जाति की भूमि क्रय करने, सडक की धनराशि आवंटित होने के बावजूद सडक ना बनने, भू अभिलेखों मे नाम गलत दर्ज होने के साथ ही पेयजल, विद्युत आदि से सम्बन्धित समस्याओं का आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मौके पर समाधान किया।
भूमि के कुर्रे (फाट) में विलम्ब होने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की।
जनता मिलन में हल्द्वानी निवासी ईश्वरी दत्त ने बताया कि वे चार भाई है पिताजी की मृत्यु हो गई। चारों भाईयो के कुर्रे के आदेश उपजिलाधिकारी कार्यालय से लभगभ 9 माह होने के पश्चात कोई कार्यवाही नही हुई। जिस पर आयुक्त ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को तलब कर कहा कि जितने विगत वर्षों के कुर्रे के लम्बित मामले है कार्यवाही करना सुनिश्चित करें कार्यवाही की अवहेलना होने पर सम्बन्धित लेखपाल के विरूद्व कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि एसडीएम कोर्ट से धारा 176 के तहत जमीन बंटवारे और कुर्रे (फाट) के आदेश पारित होने के बावजूद, लेखपाल द्वारा कार्यवाही के विलम्ब पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। आयुक्त ने मण्डल के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेशों की अवहेलना करने वाले लेखपालों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए।
एससी, एसटी की भूमि सामान्य/पिछडा जाति के लोगों द्वारा क्रय करना दंडनीय अपराध है।
उमादेवी निवासी बैलपडाव ने बताया कि उनके बेटों ने उनकी भूमि अन्य व्यक्ति को विक्रय कर दी है उक्त सामान्य जाति के व्यक्ति द्वारा उस भूमि पर भवन का निर्माण करा दिया गया है। आयुक्त ने कहा कि एससी,एसटी की भूमि सामान्य लोग सीधे तौर पर नही खरीद सकते है। जिस पर आयुक्त ने उपजिलाधिकारी रामनगर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने कहा कि सामान्य वर्ग या अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी का व्यक्ति सीधे तौर पर एससी,एसटी की कृषि भूमि नहीं खरीद सकता। यह एक अवैध और दंडनीय अपराध माना ।जाता है। सरकारी अनुमति कुछ विशेष परिस्थितियों में, यदि कोई सामान्य वर्ग का व्यक्ति एससी/एसटी की भूमि खरीदना चाहता है, तो उसे संबंधित राजस्व नियमों के तहत जिलाधिकारी से पूर्व अनुमति लेनी अनिवार्य होती है। बिना अनुमति के की गई रजिस्ट्री अथवा इकरारनामा को कभी भी शून्य (रद्द) घोषित किया जा सकता है।
वीरभट्टी-छिड़ा मार्ग की धनराशि आवंटित होने पर शीघ्र मार्ग निर्माण कार्य के निर्देश दिये।
ग्राम सभा छिड़ा निवासियों ने बताया कि वीरभट्टी-छिड़ा मार्ग निर्माण हेतु धनराशि का आवंटन हो गया है लेकिन वन विभाग की आपत्ति के कारण मार्ग नहीं बन पाया है। वर्तमान में छिड़ा ग्राम में लगभग 25 परिवार निवास करते हैं। आयुक्त ने दूरभाष पर अधिशासी अभियंता लोनिवि से वार्ता कर शीघ्र वन विभाग की आपत्ति का निस्तारण कर मार्ग का निर्माण कराने के निर्देश दिये।
विपिन चन्द्र निवासी हल्द्वानी ने बताया कि उनके भू-अभिलेख खतौनी में विनोद कुमार पुत्र गिरीश चन्द्र दर्ज हो गया है सही नाम विपिन चन्द्र पुत्र गिरीश चन्द्र है। जिस पर आयुक्त ने उपजिलाधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही कर समाधान कराने के निर्देश दिये।

इस दौरान शिकायतकर्ता रामनगर निवासी नितिन ढोमणे द्वारा शिकायत दर्ज की गई कि उनके द्वारा नजूल भूमि का धोखाधड़ी से क्रय किया गया था जिसमें उन्होंने अपने भूखंड व धनराशि वापस दिलाए जाने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने मौके पर ही निर्देश दिए कि संबंधित विक्रेता द्वारा भूमि का विक्रय मूल्य शिकायतकर्ता को शीघ्र ही वापस कराया जाए। यदि तत्काल धनराशि की व्यवस्था संभव न हो तो तब तक शिकायतकर्ता को चेक उपलब्ध कराया जाए ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: बैंक हड़ताल से पहले 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन-पेंशन, शासनादेश जारी

इसके साथ ही आयुक्त ने उक्त क्षेत्र के पटवारी को निर्देश दिए कि सभी नजूल भूमि पर स्पष्ट वं प्रमुख स्थानों पर सूचना पट्ट (साइन बोर्ड) लगाए जाएं, जिन पर यह अंकित हो कि “यह भूमि सरकार की निजी संपत्ति है। इसका क्रय-विक्रय दंडनीय अपराध है।” जिससे आमजन को जागरूक किया जा सके तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
आयुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश, कब मिलेगी राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DeepakRawat #HaldwaniNews #Kumaon #LandDispute #Nainital #PublicGrievances #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

छात्राओं से छेड़खानी के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • टिहरी

Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
उत्तराखंड में रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश का दृश्य Uttarakhand Weather Update: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश, कब मिलेगी राहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश, कब मिलेगी राहत

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
उत्तराखंड लोअर PCS रिजल्ट 2024 जारी Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
पैतृक जमीन विवाद में भाई की हत्या का प्रतीकात्मक दृश्य Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
कैंची धाम मार्ग पर यातायात डायवर्जन का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital News: कैंची धाम के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 26-27 सितंबर को डायवर्जन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कैंची धाम के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 26-27 सितंबर को डायवर्जन

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
मुठभेड़ में घायल हत्याकांड के आरोपी को अस्पताल ले जाती पुलिस Haridwar Crime: देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • छात्राओं से छेड़खानी के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • टिहरी

    Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित

  • उत्तराखंड में रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश का दृश्य Uttarakhand Weather Update: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश, कब मिलेगी राहत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश, कब मिलेगी राहत

  • उत्तराखंड लोअर PCS रिजल्ट 2024 जारी Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर

  • पैतृक जमीन विवाद में भाई की हत्या का प्रतीकात्मक दृश्य Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा

  • कैंची धाम मार्ग पर यातायात डायवर्जन का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital News: कैंची धाम के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 26-27 सितंबर को डायवर्जन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कैंची धाम के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 26-27 सितंबर को डायवर्जन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,585)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,520)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,294)
  • नैनीताल (6,552)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,209)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (942)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित Uttarakhand Weather Update: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश, कब मिलेगी राहत Uttarakhand Weather Update: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश, कब मिलेगी राहत Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा Udham Singh Nagar Crime: पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा Nainital News: कैंची धाम के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 26-27 सितंबर को डायवर्जन Nainital News: कैंची धाम के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 26-27 सितंबर को डायवर्जन