Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
रामनगर दौरे पर आज विभिन्न निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
रुद्रपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचेंगे रामनगर, जिम कॉर्बेट क्षेत्र स्थित अहाना रिजॉर्ट जाएंगे; सीआरवीआर (रिवर व्यू रिट्रीट) में रहेगा रात्रि विश्राम।
नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 28 जून को नैनीताल जनपद के रामनगर दौरे पर रहेंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम को हेलीकॉप्टर से रुद्रपुर से रामनगर पहुंचेंगे। इस दौरान वे विभिन्न निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। देर शाम विभिन्न स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रामनगर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शाम 5:45 बजे रुद्रपुर स्थित पुलिस लाइंस हेलीपैड से उड़ान भरेगा और 6:00 बजे रामनगर के तरंगी रिजॉर्ट हेलीपैड पर पहुंचेगा। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रमों के तहत मुख्यमंत्री शाम 7:50 बजे सीआरवीआर (रिवर व्यू रिट्रीट) से कार द्वारा प्रस्थान कर 8:10 बजे जिम कॉर्बेट क्षेत्र स्थित अहाना रिजॉर्ट पहुंचेंगे। यहां आरक्षित कार्यक्रम में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री 8:40 बजे पुनः अहाना रिजॉर्ट से रवाना होकर रात 9:00 बजे सीआरवीआर (रिवर व्यू रिट्रीट) पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम (28 जून, रविवार)
5:45 बजे – पुलिस लाइंस हेलीपैड, रुद्रपुर (उधम सिंह नगर) से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान।
6:00 बजे – तरंगी रिजॉर्ट हेलीपैड, रामनगर (नैनीताल) आगमन।
7:50 बजे – सीआरवीआर (रिवर व्यू रिट्रीट) से कार द्वारा प्रस्थान।
8:10 बजे – अहाना रिजॉर्ट, जिम कॉर्बेट, रामनगर पहुंचेंगे।
8:40 बजे – अहाना रिजॉर्ट से कार द्वारा प्रस्थान।
9:00 बजे – सीआरवीआर (रिवर व्यू रिट्रीट), रामनगर पहुंचेंगे।
रात्रि विश्राम – सीआरवीआर (रिवर व्यू रिट्रीट), रामनगर।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


