Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवंबर के अंत तक अस्थायी पुलों का निर्माण पूरा करने, पार्किंग और यातायात व्यवस्था मजबूत करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साइनेज और क्यूआर कोड आधारित सूचना व्यवस्था विकसित
Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

कुंभ-2027 की तैयारियों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश देते मुख्य सचिव

ख़बर शेयर करें -

कुंभ क्षेत्र में पुल, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को समय से तैयार करने पर जोर, QR कोड से मिलेगी धार्मिक-ऐतिहासिक जानकारी

देहरादून, 08 अक्टूबर 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने हरिद्वार कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को समानांतर रूप से किया जा सकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर साथ-साथ पूर्ण किया जाए, ताकि समय का सदुपयोग हो और कुम्भ मेले से सम्बन्धित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से तैयार हो सकें।

मुख्य सचिव ने कहा कि जनगणना एवं निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों के कारण कुम्भ मेला 2027 के लिए आवश्यक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता प्रभावित न हो, इसके लिए अभी से आवश्यक प्लानिंग कर ली जाए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को कुम्भ मेले के लिए आवश्यक मानव संसाधन की आवश्यकता का आंकलन करते हुए समय से तैनाती की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुम्भ क्षेत्र में साइनेज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइनेज पर क्यूआर कोड की व्यवस्था करते हुए, उसमें श्रद्धालुओं के लिए उस स्थल की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व सहित आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करायी जाएं। साथ ही, कुम्भ क्षेत्र की विभिन्न लोकेशन एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक समर्पित ऐप भी तैयार कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उद्योगों के लिए सहयोगी सरकार, 29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार

मुख्य सचिव ने कहा कि कुम्भ मेले के लिए बनायी गयी स्थायी व्यवस्थाओं के कुम्भ के बाद भी संचालन एवं रख-रखाव के लिए अभी से प्लान तैयार कर लिया जाए। उन्होंने अस्थायी ब्रिजों के निर्माण कार्य को लगातार मॉनिटरिंग करते हुए नवम्बर माह के अन्त तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कुम्भ मेला क्षेत्र में पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी एवं सरकारी एजेंसियों की भूमि पर पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए किए जाने वाले आवश्यक कार्य तत्काल प्रारम्भ किए जाएं, ताकि इन व्यवस्थाओं को समय रहते तैयार किया जा सके। उन्होंने नहरबंदी के दौरान किए जाने वाले कार्यों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करते हुए इस अवधि का अधिकतम उपयोग करने की बात कही। कहा कि सभी आवश्यक कार्यों की पहले से तैयारी पूर्ण कर ली जाए और निर्धारित अवधि में कार्य सम्पन्न किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार

मुख्य सचिव ने सिंचाई एवं पेयजल विभाग के विभिन्न निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए कुम्भ मेला प्रारंभ होने से पहले कार्य संपन्न कराये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मेलाधिकारी एवं सम्बन्धित विभागाध्यक्ष स्वयं इन कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक वैकल्पिक मार्गों एवं व्यवस्थाओं को समय से तैयार किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

मुख्य सचिव ने मेलाधिकारी को कुम्भ से सम्बन्धित कार्यों का लगातार स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सामने आने वाले किसी भी प्रकार की समस्याओं से तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि सम्बन्धित विभाग के साथ समन्वय कर उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और किसी भी स्तर पर आने वाली समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव षैलेष बगौली, नितेष कुमार झा, विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल आनन्द स्वरूप एवं मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HaridwarNews #Kumbh2027 #KumbhMela2027 #Uttarakhand #UttarakhandNews

Related Stories

कोसी नदी में किशोर की तलाश में सर्च अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में प्रस्तावित तीन मंजिला पार्किंग Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन देहरादून में सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
हरिद्वार में औद्योगिक प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: उद्योगों के लिए सहयोगी सरकार, 29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: उद्योगों के लिए सहयोगी सरकार, 29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कोसी नदी में किशोर की तलाश में सर्च अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी

  • पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में प्रस्तावित तीन मंजिला पार्किंग Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार

  • कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन देहरादून में सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,703)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,538)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,348)
  • नैनीताल (6,585)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,220)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (950)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण