Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान: भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट इन जिलों में
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान: भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट इन जिलों में

Mohan Chandra Joshi May 4, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। Nowcast For Uttarakhand State Today (तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड):
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने आज 4 मई रविवार की रात्रि 10:00 बजे उत्तराखंड राज्य के लिए तीन घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी ने पांच जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि आठ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के देहरादून , हरिद्वार, उधम सिंह नगर ,नैनीताल और चंपावत जिले में झक्कड़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है ,इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। इन सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट
आईएमडी ने उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग , टिहरी ,पौड़ी,अल्मोड़ा ,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में 07 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

भारी बारिश से कैंपटी फॉल उफान पर

मसूरी/कैंपटी: रविवार दोपहर बाद कैंपटी क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब तीन बजे कैंपटी फॉल अचानक उफान पर आ गया। झरने में पानी के साथ भारी मात्रा में पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर बहकर आने लगे, जिससे वहां मौजूद पर्यटक और दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

झरने का रौद्र रूप देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल कार्रवाई की। कैंपटी थानाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने पर्यटकों को कैंपटी फॉल के पास जाने से रोका और झरने के किनारे खड़े पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

इसी बीच हाईवे पर बहते पानी ने तीन से चार दुकानों में भी दस्तक दे दी। दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानों से सामान हटाया। उधर, भारी बारिश के चलते पहाड़ी से आए मलबे और पत्थरों ने हाईवे को भी बाधित कर दिया। करीब आधे घंटे तक यातायात ठप रहा, जिसे बाद में मौके पर बुलाई गई जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर बहाल किया गया।

थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने जानकारी दी कि बारिश से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, और प्रशासन ने समय रहते सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

रुद्रप्रयाग में बारिश का दौर जारी, पुलिस ने यात्रियों से बरतने की अपील की सावधानी

रुद्रप्रयाग। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत समूचे क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, इसके चलते पुलिस प्रसासन ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
चौकी जवाड़ी से होकर गुजरने वाले यात्री वाहन चालकों को लेकर कोतवाली रुद्रप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी द्वारा सावधानीपूर्वक वाहन संचालन की अपील की गई है। इसके साथ ही पुलिस विभाग द्वारा चौकियों के माध्यम से लगातार सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं ताकि यात्री सुरक्षित ढंग से अपनी यात्रा पूरी कर सकें। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nowcast For Uttarakhand Nowcast For Uttarakhand State Nowcast For Uttarakhand State Today Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड से खबर तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप में पुलिस जांच Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप में पुलिस जांच Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

  • काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

  • लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

  • मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,695)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,538)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,343)
  • नैनीताल (6,584)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,219)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,164)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन