Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Disaster Update: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 24 घंटे में 3 मौतें; चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Disaster Update: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 24 घंटे में 3 मौतें; चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक

लगातार हो रही भारी बारिश ने उत्तराखंड में आपदा जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। कई जिलों में भूस्खलन, सड़क हादसे और नदी कटाव की घटनाओं के बीच प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। यात्रियों और आम लोगों से मौसम विभाग एवं प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।
Mohan Chandra Joshi July 20, 2026
प्रतीकात्मक फोटो: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई जिलों में जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट पर।

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कई जिलों में भूस्खलन और हादसे, प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा।

ख़बर शेयर करें -

24 घंटे में तीन मौतें, कई हादसे; प्रशासन अलर्ट, राहत और बचाव अभियान जारी

देहरादून, 20 जुलाई 2026। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) की सोमवार सुबह 9:30 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार प्राकृतिक आपदाओं और सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चम्पावत और देहरादून समेत कई जिलों में भूस्खलन, जलभराव, नदी कटाव और सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग के रेड और ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
कहीं मलबा, कहीं बिजली गिरने से मौत, तो कहीं सड़क हादसे
चमोली जिले के नारायणबगड़ बाजार में देर रात भारी बारिश के कारण 6-7 दुकानों में पानी और मलबा घुस गया। प्रशासन, बीआरओ और स्थानीय टीमें राहत एवं सफाई कार्य में जुटी हैं। वहीं कुहेड़ क्षेत्र में एक गौशाला के ऊपर विशाल बोल्डर गिरने से पशुओं के दबने की सूचना मिली है, जिसके बाद राजस्व विभाग और डीडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना कर दी गई।
पिथौरागढ़ जिले में धारचूला तहसील के पोथिला तोक में जंगल में बकरियां चरा रहे 52 वर्षीय दीवान सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। गंगोलीहाट के लाली वार्ड में भी एक मकान के पीछे की दीवार से बड़ा पत्थर घर के अंदर घुस गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
टिहरी जिले में प्रतापनगर-लंबगांव मोटर मार्ग पर खोलगढ़ के पास एक कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चालक होशियार सिंह पंवार की मौत हो गई। ऋषिकेश-कीर्तिनगर मार्ग पर कार के ऊपर पेड़ गिरने से मेरठ निवासी एक व्यक्ति घायल हो गया।
चम्पावत जिले के टनकपुर क्षेत्र में एनएच-09 पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ। रुद्रप्रयाग के संकराड़ी-खाकरा-पीपली मार्ग पर पिकअप वाहन खाई में गिरने से तीन लोग घायल हुए, जबकि एक भैंस की मौत हो गई। सभी घायलों का उपचार श्रीनगर बेस अस्पताल में चल रहा है।
देहरादून के संतला देवी मंदिर के पास नदी के बीच बने टापू पर फंसे सात लोगों को एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। वहीं हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पैदल यात्री की मौत हो गई।
हर्षिल में भागीरथी का कटाव बढ़ा, तीन परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में भागीरथी नदी के बढ़ते कटाव को रोकने के लिए बड़े स्तर पर सुरक्षा कार्य जारी है। लगभग 250 मीटर क्षेत्र में वायरक्रेट, पीसीसी और बोल्डर भराई का कार्य किया गया है। खतरे को देखते हुए तीन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। हर्षिल स्थित जीएमवीएन भवन को पहले ही बंद किया जा चुका है, जबकि थाना और पटवारी चौकी को भी अन्य सुरक्षित भवनों में स्थानांतरित कर दिया गया है। भागीरथी का जलस्तर अभी चेतावनी स्तर से नीचे है, लेकिन प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।
मौसम विभाग का अलर्ट, कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के लिए एक रेड अलर्ट, नौ ऑरेंज अलर्ट और छह येलो अलर्ट जारी किए गए। सबसे अधिक 130 मिमी वर्षा किच्छा में दर्ज की गई। इसके अलावा मालदेवता (देहरादून), कपकोट, हाथीबड़कला, बंगापानी, नरेन्द्रनगर, तेजम, ऊखीमठ, धारचूला और नैनीताल जिले के खन्सू क्षेत्र में भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।
यमुनोत्री हाईवे बंद, चारधाम यात्रा एहतियातन रोकी गई
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-134) पालीगाड़ के पास मलबा आने से बंद हो गया है। मार्ग खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वहीं ऋषिकेश-गंगोत्री, ऋषिकेश-बद्रीनाथ, ऋषिकेश-केदारनाथ और जोशीमठ-मलारी-नीती सहित अन्य प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात सामान्य बना हुआ है।
लगातार खराब मौसम और चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए सोमवार को एहतियातन चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। गढ़वाल आयुक्त ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही आगे की यात्रा शुरू कराई जाए।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। परिस्थितियां सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। आम नागरिकों और तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन की आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: बुजुर्गों की पेंशन के लिए सितंबर में विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CharDhamYatra #DisasterManagement #HeavyRain #IMDAlert #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #WeatherImpact

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार जनसुनवाई करते हुए Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
हनोल जागरा मेला-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान की समीक्षा बैठक Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संस्कृति

Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या आपदा प्रभावित वड्यूडा गांव में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करते हुए Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
डीएम अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आरआईडीएफ परियोजनाओं की समीक्षा बैठक Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने की आरआईडीएफ की 135 परियोजनाओं की समीक्षा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने की आरआईडीएफ की 135 परियोजनाओं की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

  • नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत

  • उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार जनसुनवाई करते हुए Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार

  • हनोल जागरा मेला-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान की समीक्षा बैठक Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • संस्कृति

    Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या आपदा प्रभावित वड्यूडा गांव में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करते हुए Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (632)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,374)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,498)
  • खेल (364)
  • चंपावत (993)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,183)
  • नैनीताल (6,505)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,183)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (643)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (930)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी