Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत

नैनीताल जिले में निजी विद्यालयों की अतिरिक्त एवं नियमविरुद्ध शुल्क वसूली के खिलाफ जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई का असर सामने आया है। जांच में 87 स्कूलों में अनियमित शुल्क वसूली की पुष्टि के बाद 46 विद्यालयों ने ₹39.05 लाख की राशि अभिभावकों को वापस की है। वहीं ट्यूशन फीस, परीक्षा शुल्क और पंजीकरण शुल्क में भी संशोधन कराया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई

शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद निजी स्कूलों ने अभिभावकों से वसूली गई अतिरिक्त फीस लौटानी शुरू की।

ख़बर शेयर करें -

87 निजी स्कूलों में नियमविरुद्ध शुल्क वसूली मिली, 46 स्कूलों ने लौटाई ₹39.05 लाख की राशि; टीसी शुल्क ₹1 करने के निर्देश

नैनीताल/हल्द्वानी 02 सितंबर 2026: जनपद नैनीताल में माह अप्रैल 2026 में निजी विद्यालयों द्वारा की गई मनमानी के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान का सकारात्मक असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। अतिरिक्त शुल्क की वापसी प्रारंभ होने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी रंजीत सिंह नेगी ने अवगत कराया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अप्रैल माह में निजी विद्यालयों द्वारा लिए जा रहे अतिरिक्त एवं अवैध शुल्क की जांच हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम गठित की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड

जांच में जनपद के 87 निजी विद्यालयों द्वारा नियमविरुद्ध शुल्क वसूले जाने की पुष्टि हुई थी। प्रशासन द्वारा लिए गए अतिरिक्त शुल्क की वापसी अथवा आगामी माह के शुल्क में समायोजन करने के निर्देश दिए गए थे।

निर्देशों के अनुपालन में चलाए गए अभियान में नैनीताल के 46 विद्यालयों द्वारा ₹39,05,405/- (उनतालीस लाख पाँच हजार चार सौ पाँच रुपये) की धनराशि अभिभावकों को वापस कर दी गई है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में चले इस अभियान के बाद 08 विद्यालयों ने नियमविरुद्ध बढ़ाए गए शिक्षण शुल्क (Tuition Fee) को कम किया है।

इसके अतिरिक्त जनपद के 39 विद्यालयों द्वारा मनमाने ढंग से लिया जा रहा परीक्षा शुल्क कम किया गया है।
15 निजी विद्यालयों द्वारा लिया जा रहा पंजीकरण शुल्क कम या शून्य (Zero) कर दिया गया है।
टीसी शुल्क ₹1 किया गया: जांच में पाया गया कि विभिन्न विद्यालयों द्वारा टी.सी. (Transfer Certificate) मद में सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ₹1 के स्थान पर ₹100 से लेकर ₹1,000 तक वसूला जा रहा था। प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद उक्त शुल्क को घटाकर ₹1 कर दिया गया है तथा अतिरिक्त वसूल की गई राशि अभिभावकों को वापस/समायोजित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल ने बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा अब तक अतिरिक्त शुल्क वापस नहीं किया गया है, उन पर विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा कठोर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। नियमविरुद्ध फीस वसूलने वाले विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति भी शासन को प्रेषित की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभिभावकों के शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अपील की है कि विद्यालयों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत एवं सूचना होने पर अभिभावक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ई मेल आईडी ceonainital11@
gmail.com पर ईमेल के माध्यम से अवगत करा सकते हैं, शिकायतकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा, तथा प्राप्त शिकायत पर प्रभावी एवं नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #EducationNews #NainitalNews #PrivateSchools #SchoolFees #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना दर्शाता मौसम दृश्य Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अक्टूबर 2026, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का ज्योतिषीय भविष्यफल। Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
हल्द्वानी में थाल सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और थाल सेवा की टीम। Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
अल्मोड़ा की प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत, जिन्हें वैज्ञानिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन-पूजन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना दर्शाता मौसम दृश्य Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

  • साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अक्टूबर 2026, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का ज्योतिषीय भविष्यफल। Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल

  • हल्द्वानी में थाल सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और थाल सेवा की टीम। Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

  • नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • अल्मोड़ा की प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत, जिन्हें वैज्ञानिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,822)
  • उधमसिंह नगर (1,352)
  • क्राइम (3,551)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,016)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,407)
  • नैनीताल (6,607)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,231)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत