#WeatherImpact

मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक का केंद्र बिंदु मानसून के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, विभागों के बीच समन्वय और जनसुरक्षा रहा। समीक्षा में सड़क संपर्क, राहत एवं बचाव, बिजली-पेयजल, संचार सेवाओं, नदी जलस्तर की निगरानी, चारधाम यात्रा प्रबंधन तथा समयबद्ध मौसम चेतावनी व्यवस्था को प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता तेज होने के साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। एहतियातन कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है, जबकि प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। मौसम संबंधी नए आदेशों और अपडेट के साथ इस खबर को लगातार अपडेट किया जाएगा।... Read More
उत्तराखंड में लगातार बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से घाटों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है, वहीं सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण देहरादून–मसूरी मार्ग को एहतियातन अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है।... Read More
लगातार हो रही भारी बारिश ने उत्तराखंड में आपदा जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। कई जिलों में भूस्खलन, सड़क हादसे और नदी कटाव की घटनाओं के बीच प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। यात्रियों और आम लोगों से मौसम विभाग एवं प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, चमोली और रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही वर्षा के चलते भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़कें बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से भूस्खलन, जलभराव, सड़कें बाधित होने और नदियों का जलस्तर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित है। एहतियातन 10 जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील बताते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।... Read More
मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद देहरादून और नैनीताल प्रशासन ने एहतियातन 9 जुलाई को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने से रविवार को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। नैनीताल और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि कई अन्य जिलों में गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है।... Read More
चम्पावत में लगातार बारिश के बीच जिला प्रशासन ने शारदा और हुड्डी नदी के किनारे रहने वाले लोगों और आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। नदियों में स्नान पर रोक लगाते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है, जबकि स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील बताए हैं।... Read More