Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद; अगले 48 घंटे रहेंगे बेहद अहम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद; अगले 48 घंटे रहेंगे बेहद अहम

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है, जबकि स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील बताए हैं।
Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान बारिश, काले बादल और मौसम विभाग का भारी बारिश अलर्ट।

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद और प्रशासन सतर्क।

ख़बर शेयर करें -

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का खतरा; भूस्खलन, जलभराव और बिजली गिरने की आशंका, प्रशासन अलर्ट पर

देहरादून, 01 जून 2026। करीब 10 दिन की देरी से उत्तराखंड पहुंचे दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अब पूरे प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील बताते हुए कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। हालात को देखते हुए बागेश्वर और अल्मोड़ा में बुधवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक डंगोली में 95 मिमी, कौसानी में 77 मिमी, लीती में 62 मिमी, चंपावत में 60 मिमी, कालसी में 50 मिमी और जागेश्वर में 46 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई।
देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए इन दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
इसके अलावा पिथौरागढ़, चंपावत, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज बारिश के दौर और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
अगले एक-दो दिनों में पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका है। अगले एक-दो दिनों के भीतर प्रदेश के शेष क्षेत्रों में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके बाद बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है।
2 जुलाई से पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश का दौर और तेज होगा। गुरुवार को भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
तापमान में आएगी 4 से 6 डिग्री तक गिरावट
मानसून सक्रिय होने के बाद प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। लगातार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
अगले तीन घंटे इन जिलों के लिए अहम
मौसम विभाग की तात्कालिक चेतावनी के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी के कई इलाकों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और आंधी-तूफान की संभावना है। मसूरी, चकराता, गंगोत्री, बड़कोट, केदारनाथ, सोनप्रयाग, रुड़की, कोटद्वार, रामनगर, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, खटीमा, काशीपुर, रुद्रपुर और सितारगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम तेजी से बदल सकता है।
भूस्खलन, सड़क बंद और जलभराव का खतरा
लगातार बारिश के कारण संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़कों के बाधित होने की आशंका है। कई स्थानों पर नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है, जबकि मैदानी इलाकों के निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने की संभावना है। बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
मौसम विभाग की लोगों से अपील
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। आकाशीय बिजली चमकने के समय खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और मौसम विभाग व स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRainAlert #IMDUpdate #MonsoonUpdate #OrangeAlert #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #UttarakhandRainAlert #UttarakhandWeatherUpdate #WeatherAlert #WeatherImpact

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी

  • पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

  • हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

  • देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

  • देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (289)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,616)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,306)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश