Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वड्यूडा गांव में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की।
वड्यूडा गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश

अल्मोड़ा, 3 सितंबर 2026: कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने आज सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के वड्यूडा गांव पहुंचकर अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और संकट की इस घड़ी में हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री ने भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की।
कैबिनेट मंत्री ने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों तक प्रत्येक शासकीय सहायता बिना किसी विलंब के पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए ।
उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार और वह स्वयं पूरी संवेदनशीलता एवं मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं। राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि और संपत्ति के नुकसान के प्रति गंभीर है। सभी संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को नियमानुसार प्रत्येक संभव सहायता अविलंब उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


