उत्तराखंड- शासन ने किए 36 IAS और PCS अफसरों के तबादले , इस जिले के डीएम भी बदले
देहरादून। शासन ने 36 आईएएस, पीसीएस व सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इनमें 22 आईएएस, 5 पीसीएस और 9 सचिवालय सेवा के अधिकारी शामिल हैं।
तबादला सूची में ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत को बदला गया है उनकी जगह उदयराज को जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। युगल किशोर पंत की शासन में अपर सचिव पद पर वापसी हो गई है। बाध्य प्रतीक्षा में शामिल राधिका झा को सचिव समाज कल्याण व आयुक्त समाज कल्याण बनाया गया है।
अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से परिवहन निगम का प्रभार हटाया गया है। प्रमुख सचिव समाज कल्याण लालरिन लियाना से समाज कल्याण हटाकर उन्हें उत्तराखंड परिवहन निगम का अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। बाध्य प्रतीक्षा में चल रही राधिका झा को समाज कल्याण का सचिव एवं आयुक्त समाज कल्याण बनाया गया है।
देखें लिस्ट—





मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


