उत्तराखंड रोजगार समाचार: समूह ग के इन पदों पर निकली बंपर भर्ती , ऐसे करें आवेदन
देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर।
राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में निकाली बंपर भर्ती।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के अन्तर्गत सहायक कृषि अधिकारी , पशुपालन और उद्यान विभाग सहित कई अन्य विभागों के 423 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग के अन्तर्गत चारा सहायक ग्रुप-2 के रिक्त 03 पदों एवं चारा सहायक ग्रुप-3 के रिक्त 02 पदों, उद्यान विभाग के अन्तर्गत खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-2 के रिक्त 01 पद, डेरी विकास विभाग के अन्तर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के रिक्त 03 पदों, कृषि विभाग के अन्तर्गत सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के रिक्त 188 पदों, उद्यान विभाग के अन्तर्गत उद्यान विकास शाखा वर्ग-02 के रिक्त 26 पदों, सहायक मशरूम विकास अधिकारी के रिक्त 03 पदों, सहायक पौध सुरक्षा अधिकारी/मधु विकास निरीक्षक के 02 पदों, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी(उद्यान विज्ञान) के रिक्त 03 पदों, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी(वनस्पति विज्ञान) के रिक्त 03 पदों, मशरूम पर्यवेक्षक के रिक्त 04 पदों, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) के रिक्त 04 पदों, औद्यानिक विकास शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक) के रिक्त 181 पदों अर्थात कुल 423 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन जारी किया।
अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा के लिए 05 अक्टूबर 2021 से 18 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2021 है। जबकि परीक्षा का अनुमानित समय मार्च 2022 रखा गया है।

आयोग द्वारा बताया गया कि अभ्यर्थियों के लिए OTR(वन टाइम रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य कर दिया गया है। OTR भरने में सहायता के लिए आप आयोग के टोल फ्री नम्बर (9520991172 या व्हाटसएप नम्बर 9520991174) या आयोग की ईमेल आईडी chayanayog[at]gmail[dot]com पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस विज्ञापन के बारे में पूरी जानकारी और आवेदन करने के लिए आयोग की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर विजिट करें

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर