उत्तराखंड: राज्य में 31 अगस्त तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, पढ़िए गाइडलाइंस
देहरादून। उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर, सरकार ने उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए पूर्व की शर्तों के साथ यथावत बढ़ा दिया है। अभी भी शादी-ब्याह में शामिल होने वालों की संख्या 50 तक रखी है। विभिन्न प्रदेशों से राज्य की सीमा में प्रवेश के लिए कोरोना वैक्सीन की 15 दिन पहले का दो डोज का प्रमाण पत्र अनिवार्य किया है। सोमवार को मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने यह आदेश किए हैं। कोरोना कर्फ्यू की यह गाइड लाइन 31 अगस्त सुबह आठ बजे तक के लिए जारी की गई है।
राज्य में कोरोना संक्रमण की दर में काफी गिरावट आ चुकी है, लेकिन सरकार ने अभी पूर्व की शर्तों को यथावत लागू रखा है। हालांकि, मौजूदा गाइड लाइन का सख्ती से पालन भी होता नहीं दिखाई दे रहा है।
मुख्य सचिव संधु ने जारी आदेश में कहा है कि बाहरी राज्यों से आने वाले ऐसे व्यक्तियों जिनके अभी तक वैक्सीन के दो डोज नहीं लगे हैं उन्हें 72 घंटें पूर्व की आरटीपीसीआर, ट्रूनेट या एंटीजन जांच नेगेटिव दिखाने पर ही प्रवेश की इजाजत दी जाएगी। व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्व की भांति सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगे, जबकि होटल व रेस्टोरेंट रात बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खुलेंगे।
सरकार ने शादी-समारोह में अभी भी अधिकतम 50 मेहमानों के शामिल होने की बाध्यता बरकरार रखी है। इन्हें भी तब ही शामिल होने की अनुमति दी जाएगी जब उनके पास 72 घंटें पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट हो। सभी सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृति समारोह में बड़ी संख्या में भीड़ पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन यदि उक्त गतिविधियों के लिए पूर्व से अनुमोदन लिया है तो फिर ऐसी गतिविधियों के संचालन की अनुमति होगी।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर