Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 : 69 हजार से अधिक ई पास जारी, 6 हजार तीर्थयात्री पहुंचें चारों धाम
  • उत्तराखंड
  • यात्रा

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 : 69 हजार से अधिक ई पास जारी, 6 हजार तीर्थयात्री पहुंचें चारों धाम

Mohan Chandra Joshi September 21, 2021
ख़बर शेयर करें -

• चार्टड हैली काप्टर सेवा से भी तीर्थयात्रा।

• चारधाम यात्रा के सफलतापूर्वक चल रही : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

• पर्यटन- धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा लोग चारधाम से पर्यटन तीर्थाटन बढेगा।

देहरादून 21 सितंबर। उत्तराखंड चारधाम यात्रा 18 सितंबर से शुभारंभ हो गया है।यात्रा हेतु देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर ई पास बनने का सिलसिला जारी है। अभी तक चारधाम हेतु 69217 (उनसतर हजार दो सौ सतरह ) ई पास जारी किये जा चुके है। तथा 6 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन कर लिए है।
उच्च न्यायालय नैनीताल ने 16 सितंबर बृहस्पतिवार को चारधाम यात्रा को लेकर हुई सुनवाई कर यात्रा शुरू करने हेतु फैसला दिया था । प्रदेश सरकार एवं देवस्थानम बोर्ड ने न्यायालय के दिशा-निर्देश के अनुसार एसओपी जारी की तथा कल 18 सितंबर से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया ।
चार धामों श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में श्रद्धालु पहुंचने से सन्नाटा टूट गया हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम यात्रा सफलतापूर्वक चल रही है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक यात्री देवभूमि उत्तराखंड आयें।
पर्यटन- धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि तीर्थयात्रा से पर्यटन भी बढेगा मिलेगा। लोगों की आजीविका को प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधू लगातार चारधाम यात्रा हेतु उच्चस्तर पर निर्दैश दे रहे है।
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर
ने बताया कि चारधाम यात्रा के साथ पर्यटक स्थलों पर भी सरकार ध्यान दे रही है। सचिव एच. सी. सेमवाल ने कहा कि यात्रा संचालन सरकार द्वारा जारी एसओपी के तहत हो रहा है।
विधायक बदरीनाथ एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सदस्य महेन्द्र भट्ट,एव देवस्थानम बोर्ड के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष डिमरी, श्रीनिवास पोस्ती, महेंद्र शर्मा कृपाराम सेमवाल, जेपी उनियाल, गोविंद सिंह पंवार, चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य शिवप्रसाद ममगाई ने चार धाम यात्रा पर खुशी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: RTE के आंकड़ों में गड़बड़ी पर सख्ती, निजी स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन


जैसा कि विदित है श्री केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 800( आठ सौ) श्रद्धालुओं, बद्रीनाथ धाम में 1000 ( एक हजार) गंगोत्री में 600, ( छ: सौ) यमनोत्री धाम में कुल 400 ( चार सौ) श्रृद्धालुओं को जाने की अनुमति प्रदान की गयी है।चारधाम यात्रा हेतु उत्तराखंड से बाहर के श्रृद्धालुओं हेतु देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल http://smartcitydehradun.uk.gov.in में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है तथा ई पास हेतु देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट www.devasthanam.uk.gov.in या http:// badrinah- Kedarnath.uk.gov.in प्रत्येक श्रद्धालु को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अथवा वैक्सीन की डबल डोज लगी होने का सर्टिफिकेट जमा करना है। उत्तराखंड प्रदेश के लोगों को स्मार्ट सिटी पोर्टल में पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में स्थित धामों होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान आवश्यक्तानुसार पुलिस बल तैनात हो गये है।
मुनिकीरेती, देवप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, बड़कोट, रूद्रप्रयाग, सोनप्रयाग, जोशीमठ, पांडुकेश्वर, सहित चारों धामों के प्रवेश मार्गो से पुलिस वखूबी तीर्थयात्रा पर नजर रखी जा रही है।
धामों में‌ श्रद्धालु किसी भी कुंड में स्नान नहीं कर रहे है।तथा कोरोना प्रोटोकाल का पालन हो रहा है।
गढ़वाल आयुक्त एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि यात्रा ब्यवस्थाओं की समुचित मानिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि 20 एवं 21सितंबर को श्री बदरीनाथ धाम हेतु 8237, श्री केदारनाथ हेतु 1435, श्री गंगोत्री हेतु 5750 तथा मयुनोत्री हेतु 1981ई पास जारी हुए। कल ओर आज तक कुल 69217 उनसतर हजार से अधिक ई पास जारी हुए जिनमें दिन तक श्री बदरीनाथ धाम 24226 केदारनाथ हेतु 23125, गंगोत्री हेतु 13456 यमुनोत्री हेतु 8410ई पास जारी हो चुके है। चारों धामों में आज अपराह्न तक 1316 तीर्थ यात्री पहुंचे जिसमें से आज श्री बदरीनाथ धाम 445 तथा श्री केदारनाथ धाम 429 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किये जबकि श्री गंगोत्री में 158 तथा यमुनोत्री धाम में 284 तीर्थ यात्रियों ने शाम तक दर्शन किये।
जबकि कल तक कुल 6059 तीर्थयात्री चारधाम दर्शन कर चुके है

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: सप्ताहभर सक्रिय रहेगा मानसून, इन चार दिनों में भारी बारिश का अलर्ट

देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह ने बदरीनाथ धाम से बताया चारों धामों में कोरोना बचाव मानकों का पालन करते हुए निरंतर पूजा अर्चना के साथ तीर्थ यात्री निर्धारित दूरी से दर्शन कर रहे है।।
मानक प्रचालन प्रक्रिया ( एसओपी ) के मुताबिक कोरोना बचाव मानकों एवं छ: फीट की सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालु चार धामों में दर्शन कर रहे है। देवस्थानमों / मंदिरों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुसार श्री गंगोत्री धाम एव़ श्री यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों के आने का क्रम जारी है सभी यात्रा ब्यवस्थाओं को दुरस्त किया गया है। उपजिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान ने बताया कि गंगोत्री- यमुनोत्री हेतु यात्रा ब्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि चार धाम के अलावा द्वितीय केदार रूद्रनाथ, तृतीय केदार तुंगनाथ, चतुर्थ केदार रूद्रनाथ एवं पंच बदरी योग बदरी पांडुकेश्वर, ध्यान बदरी उर्गम, भविष्य बदरी सुभाई( जोशीमठ)वृद्ध बदरी अणीमठ सहित देवस्थानम बोर्ड के अधीनस्थ मंदिरों में भी 700 से अधिक तीर्थ यात्री पहुंच गये है। गोविंद घाट गुरु द्वारा से सरदार सेवा सिंह ने देवस्थानम बोर्ड को बताया कि पवित्र गुरूद्वारा हेमकुंड साहिब/ लोकपाल तीर्थ हेतु में आज 146 श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचे।
पोर्टल प्रभारी संजय चमोली ने के मुताबिक देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट से ई- पास हेतु तीर्थयात्रियों ने काफी रूचि ली है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार जल्दी वेबसाइट का टोल फ्री नंबर जारी हो रहा है।उल्लेखनीय है कि नवंबर माह के मध्य तक चारों धामों के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जाते है।इस बार भी चारधाम यात्रा पर कोरोना का असर रहा है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: 6 हजार तीर्थयात्री पहुंचें चारों धाम Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 : 69 हजार से अधिक ई पास जारी चारधाम यात्रा चारधाम यात्रा 2021 देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में बारिश और मौसम विभाग का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: 9 जिलों में भारी बारिश-आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, जानें ताजा IMD पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 9 जिलों में भारी बारिश-आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, जानें ताजा IMD पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
रुद्रपुर रिंग रोड पर सड़क हादसे के बाद जांच करती पुलिस Rudrapur: रिंग रोड किनारे दंपती के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Rudrapur: रिंग रोड किनारे दंपती के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग का ऑरेंज और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
चमोली की नीती घाटी में अतिवृष्टि के बाद उफान पर आया तमक नाला और बहा बैली ब्रिज Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा
  • उत्तराखंड
  • मौसम

Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
श्रावण के अंतिम सोमवार को केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन करते श्रद्धालु Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का निरीक्षण करते हुए Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में बारिश और मौसम विभाग का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: 9 जिलों में भारी बारिश-आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, जानें ताजा IMD पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 9 जिलों में भारी बारिश-आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, जानें ताजा IMD पूर्वानुमान

  • रुद्रपुर रिंग रोड पर सड़क हादसे के बाद जांच करती पुलिस Rudrapur: रिंग रोड किनारे दंपती के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Rudrapur: रिंग रोड किनारे दंपती के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग का ऑरेंज और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें

  • चमोली की नीती घाटी में अतिवृष्टि के बाद उफान पर आया तमक नाला और बहा बैली ब्रिज Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा
    • उत्तराखंड
    • मौसम

    Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा

  • श्रावण के अंतिम सोमवार को केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन करते श्रद्धालु Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,085)
  • उधमसिंह नगर (1,317)
  • क्राइम (3,465)
  • खेल (358)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (692)
  • देहरादून (11,042)
  • नैनीताल (6,440)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,138)
  • यात्रा (413)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,150)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (633)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: 9 जिलों में भारी बारिश-आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, जानें ताजा IMD पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: 9 जिलों में भारी बारिश-आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, जानें ताजा IMD पूर्वानुमान Rudrapur: रिंग रोड किनारे दंपती के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस Rudrapur: रिंग रोड किनारे दंपती के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु