उत्तराखंड- (हादसा) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन ,SDRF ने किया रेस्क्यू , video
हादसे में एक युवक की मौत ,एक घायल
Uttarkashi News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां मनेरी में मानसरोवर होटल के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा व्यक्ति जो वाहन चालक बताया जा रहा है गंभीर घायल हो गया सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य किया।
घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार की शाम जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि मनेरी में मानसरोवर होटल के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर पोस्ट उजेली से ASI त्रिभुवन सिंह के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन यूटिलिटी (UK10TA 0692) अनियंत्रित होने से 40 से 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे, जिनमे से एक घायल था जबकि दूसरे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घायल व्यक्ति को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया जबकि दूसरे शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया।
घायल का विवरण:- राजन सिंह पुत्र श्री हरि सिंह, उम्र- 32 वर्ष, निवासी- ग्राम बायना, उत्तरकाशी।
मृतक का विवरण:- भगवान राणा पुत्र श्री प्रताप सिंह, निवासी- ग्राम बायना, उत्तरकाशी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


