Uttarakhand Crime: यहां कार में कर रहे थे गंदा काम , दो महिला व तीन युवक समेत पांच गिरफ्तार
Haridwar News: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार जिले से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है यहां कार में दो महिलाओं समेत तीन पुरुष अश्लील हरकत कर रहे थे जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर चौक के पास एक कार में अश्लील हरकतें करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राची समाचार के मुताबिक रानीपुर क्षेत्र के सलमेपुर चौक पर एक कार यूके 17 ए -1542 में सवार दो महिलाएं व तीन पुरुष अश्लील हरकतें कर रहे थे इसी दौरान पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया।
थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपितों ने अपने नाम 28 वर्ष मुस्तफा पुत्र मुसर्रत निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार , 20 वर्षीय जब्बार अली कस्बा, थाना तुबनगंज जिला कुच्छ बंगाल हाल पता सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार , 23 वर्षीय असगर अली निवासी ग्राम दिवोपार थाना तुबनगंज बंगाल हाल पता सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार , 30 वर्षीय महिला मोहल्ला अहबाबनगर थाना ज्वालापुर और 22 वर्षीय की एक अन्य महिला ग्राम जाटीयान थाना कोतवाली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता झंडा चौक थाना कनखल जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने कार को सीज करने के साथ ही पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


