Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, शाहजहाँपुर तक ट्रेन विस्तार; उत्तराखंड सहित 5 राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • राष्ट्रीय

टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, शाहजहाँपुर तक ट्रेन विस्तार; उत्तराखंड सहित 5 राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

टनकपुर से नांदेड तक नई एक्सप्रेस ट्रेन और टनकपुर-पीलीभीत सेवा के शाहजहाँपुर तक विस्तार के साथ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क को नई मजबूती मिली। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
Mohan Chandra Joshi July 6, 2026
नई रेल सेवाओं के शुभारंभ का दृश्य

टनकपुर से नई रेल सेवाओं के संचालन का शुभारंभ।

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस और टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन के शाहजहाँपुर तक विस्तार से उत्तर से दक्षिण भारत की रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिली।

चंपावत, 06 जुलाई 2026: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने 06 जुलाई,2026 को टनकपुर, नांदेड एवं पीलीभीत स्टेशन से टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुये केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नांदेड के धार्मिक महत्व एवं जन भावनाओं को देखते हुए टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस एवं नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेनों के संचलन को स्वीकृति प्रदान की गयी और आज इन गाड़ियों का संचलन प्रारंभ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आज टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार का शुभारंभ किया जा रहा है।

भारतीय रेल में ट्रांसमेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने रेलवे पर विशेष ध्यान दिया है तथा प्रत्येक राज्य को पहले से कई गुना बजट आवंटित किया जा रहा है। पिछले 12 वर्षों में 37000 किमी. नये टैक बनाये गये तथा 99.6 प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है, शेष शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा। बुलेट ट्रेन परियोजना पर कार्य तेजी से चल रहा है। अगले वर्ष बुलेट ट्रेन चालू हो जायेगी । पूर्वी एवं पश्चिमी कॉरिडोर का कार्य पूर्ण हो चुका है। पूर्वी एवं पश्चिमी कॉरिडोर को जोड़ने के लिये कार्य किया जायेगा।
रेल मंत्री श्री वैष्णव ने कहा कि काफी नई ट्रेनें चलाई गई हैं। भारतीय रेल गरीबों एवं मध्यम वर्ग की सवारी हैं इसलिये अर्फोडेबल सेवा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सामान्य द्वितीय श्रेणी के 12000 नये कोचों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से 4000 कोच बनकर गाड़ियों में लगाये गये हैं जिसका अच्छा लाभ मिला है। इस समर सीजन में रिकार्ड संख्या में ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियाँ चलाई गई। पिछले दीपावली एवं छठ पर्वो पर 12000 विशेष ट्रेनें चलाई गईं। उन्होंने कहा कि आगामी रथ यात्रा के पावन पर्व पर 300 तथा ओणम पर्व में 100 विशेष ट्रेनें चलाई जायेंगी। रेल मंत्री ने सम्मानित जनप्रतिनिधियों की रेल सम्बन्धी मांगों पर विचार का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री, उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की आज का दिन उत्तराखंड, विशेष रूप से कुमायूं क्षेत्र के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस का शुभारम्भ ही नही वरन् उत्तर एवं दक्षिण भारत के बीच आस्था, विकास, पर्यटन एवं सांस्कृतिक एकता का एक सशक्त सेतु है। टनकपुर कुमायूं क्षेत्र का प्रवेश द्वार है। यहीं से मार्ग पूर्णागिरि मंदिर, आदिकैलाश जाता है। यहाँ की जनता की काफी दिनों से मांग थी कि मध्य एवं दक्षिण भारत के लिये ट्रेन चलाई जाय, जिससे महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण नगरों को जोड़ते हुये उत्तराखण्ड पहुंचा जा सके। इस ट्रेन के संचलन से महाराष्ट्र से उत्तराखण्ड आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कि माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को लक्ष्य कर उत्तराखण्ड मे अमृतभारत स्टेशनों का पुनर्विकास कर उन्नत यात्री सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस के संचलन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की मुंबई से पवित्र नगरी नांदेड जाने हेतु एक्सप्रेस ट्रेन की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध हो गयी। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन के साथ व्यवसायिक गतिविधियों का बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को साधुवाद दिया।
टनकपुर में समारोह को संबोधित करते हुए रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा के शाहजहाँपुर तक विस्तार के शुभारम्भ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहाँ पर गुरू नानकदेव जी, गुरू हरगोविन्द सिंह जी आये थे और यहाँ के लोग अब सीधे 10वें गुरू गुरूगोविन्द सिंह की पवित्र धरती नांदेड पहुंच सकेंगे। टनकपुर-नांदेड एवं नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस के चलने से सिख श्रद्धालुओं सहित क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुयी।
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार से क्षेत्रीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुयी है, यह क्षेत्र के लोगों के लिये बहुत बड़ी सौगात है। यहीं से हिमालय का क्षेत्र शुरू होता तथा यहीं से रेल यात्रा आरम्भ करते हैं। उन्होंने कहा कि टनकपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कर यहाँ उन्नत यात्री सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय रेल मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
पीलीभीत में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा की टनकपुर-पीलीभीत सवारी गाड़ी का शाहजहाँपुर तक विस्तार तथा टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस के संचलन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की पीलीभीत क्षेत्र के सिख श्रद्धालुओं सहित सभी वर्ग के लोगों को नांदेड एवं मार्गवर्ती नगरों को जाने की सीधी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो गयी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचलन से पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी जिससे क्षेत्रीय जनता को रोजगार मिलेगा। पीलीभीत क्षेत्र मिनी पंजाब है तथा यहाँ से स्वर्ण मन्दिर अमृतसर जाने के लिये एक ट्रेन की आवश्यकता पर रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने इसके लिए माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह को पीलीभीत में संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री मिथलेश कुमार तथा इसके अतिरिक्त नांदेड स्टेशन पर आयोजित समारोह में सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने नांदेड-टनकपुर एवं नांदेड-मुम्बई एक्सप्रेस के संचलन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। टनकपुर में सम्मानित अतिथियों का स्वागत पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर तथा पीलीभीत में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक मनोज कुमार इज्जतनगर ने किया । इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा उपस्थित थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AshwiniVaishnaw #BigNews #IndianRailways #PushkarSinghDhami #RailConnectivity #TanakpurNandedExpress #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost

Related Stories

लालकुआं सड़क हादसे में मृतक आनंद पवार Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
खानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य की फोटो Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं सड़क हादसे में मृतक आनंद पवार Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

  • चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

  • चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

  • देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

  • खानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,663)
  • उधमसिंह नगर (1,341)
  • क्राइम (3,530)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (742)
  • देहरादून (11,331)
  • नैनीताल (6,573)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,216)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (414)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (531)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली