#Nainital News

काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार पुल के पास गौला नदी में नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोर मौके पर पहुंचे। किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।... Read More
नैनीताल पुलिस में लंबे और सराहनीय सेवाकाल के बाद सुशील जोशी को निरीक्षक पद की जिम्मेदारी मिली है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में उनका सम्मान करते हुए उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। सुशील जोशी ने पुलिस विभाग में करीब 25 वर्षों की सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।... Read More
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर लालकुआं स्थित मां अवंतिका शक्तिपीठ में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल रहा। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख, शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।... Read More
हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई की। भूमि विवाद, संपत्ति धोखाधड़ी, अवैध निर्माण, बैंकिंग, जाति प्रमाण पत्र, सड़क निर्माण और संविदा कर्मचारियों से जुड़े मामलों में अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी कराया गया।... Read More
जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। समिति स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता परीक्षण और अभिलेखों की जांच कर तीन सप्ताह में रिपोर्ट देगी। अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।... Read More
हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में पानी की टंकी की सफाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में बंद टंकी में बनी जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।... Read More
1 अगस्त से लागू होने वाले नो हॉर्न जोन को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम ललित मोहन रयाल ने समीक्षा बैठक में व्यापक प्रचार-प्रसार, CCTV निगरानी, साइन बोर्ड, जनजागरूकता अभियान और विभिन्न संगठनों के सहयोग से नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।... Read More
Lalkuan News: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मोटाहल्दू में दीपेंद्र कोश्यारी के आवास पर जनसंवाद कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों में तेजी के निर्देश दिए।... Read More
नैनीताल जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 21 जुलाई को सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से संचालित होंगे। सोमवार को ऑरेंज अलर्ट के चलते घोषित अवकाश के बाद मंगलवार के लिए कोई छुट्टी नहीं है। प्रशासन ने अवकाश संबंधी भ्रामक संदेशों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने की अपील की है।... Read More
रामनगर के एक निजी विद्यालय में 12 वर्षीय छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।... Read More