Nainital News: DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर; 94 अराजक तत्वों पर कार्रवाई
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी
कानून व्यवस्था को लेकर DM ललित मोहन रयाल सख्त, 1 जनवरी से 8 अक्टूबर तक 94 अराजक तत्वों पर हुई जिला बदर की कार्रवाई
नैनीताल, 08 अक्टूबर 2026। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में न्यायालय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन नैनीताल ) द्वारा समीर खान पुत्र शाहिद निवासी स्टेट बैंक वाली गली, नई बस्ती थाना काठगोदाम, जिला नैनीताल को 6 माह हेतु जिला बदर किया गया है।
मनीष पुत्र गंगाराम निवासी रामलाल कॉलोनी, थाना काठगोदाग, जनपद नैनीताल को भी 6 माह हेतु जिला बदर किया गया है।
अरूण आर्या पुत्र हरीश आर्या गुजरीड़ा बस्ती फतेहपुर, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल तथा डीकर सिंह कोरंगा पुत्र जवाहर सिंह निवासी संजयनगर-01, बिन्दुखत्ता, लालकुआं, जिला नैनीताल को एक एक माह के लिए जिला बदर किया गया है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने बताया कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है ताकि जिले में कानून व्यवस्था का राज कायम रहे इसको लेकर समय-समय पर अराजक तत्व ऑन के खिलाफ एक्शन लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा उसे किसी भी रूप में बख्शा नहीं जाएगा।।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


