Lalkuan News: आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा, कर्मचारियों के लिए वर्दी की घोषणा
आंचल दुग्ध संघ के स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करते अध्यक्ष मुकेश बोरा और उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी।
स्वतंत्रता दिवस पर दुग्ध उत्पादकों के हित में कार्य जारी रखने का संकल्प, 705 समितियों में राष्ट्रगान के साथ मनाया आजादी का पर्व
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में देश की आजादी का 80वां पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंचल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रहा है। दुग्ध उपार्जन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ आंचल के दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि दुग्ध संघ के कर्मचारीगण को जल्द ही वर्दी वितरित की जाएगी। श्री बोरा ने कहा कि कर्मचारी दुग्ध संघ की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा उनके हितों और सुविधाओं का ध्यान रखना संघ की प्राथमिकता है।
लालकुआं समेत पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 दुग्ध समितियों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। समितियों में पदाधिकारियों एवं दुग्ध उत्पादकों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति संकल्प लिया।
दुग्ध समितियों के चुनाव को लेकर तिथियां निर्धारित होने के चलते स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान आचार संहिता का पालन किया गया और किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधि नहीं की गई।
कार्यक्रम का संचालन प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारीगण को दुग्ध उपार्जन व्यवस्था, दुग्ध समितियों से होने वाले संग्रहण तथा आंचल दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों से दुग्ध उत्पादकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए दुग्ध उपार्जन बढ़ाने तथा आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, पूर्व संचालक मंडल सदस्य राजेंद्र प्रसाद, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, रमेश मेहता, राजू दुमका, रमेश चंद्र, दिनेश कुलोरा, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, रश्मि धामी, रेखा बोरा, विपिन तिवारी, विजय चौहान, विमल कुमार समेत दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


