Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • Nainital News: रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा; दो की मौत, 20 घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा; दो की मौत, 20 घायल

मल्ला रामगढ़ में भवाली से मुक्तेश्वर जा रहा टेंपो ट्रैवलर करीब 25 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में चालक समेत 22 लोग सवार थे। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 14 गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Mohan Chandra Joshi August 14, 2026
रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर खाई में गिरे टेंपो ट्रैवलर का रेस्क्यू करते पुलिस और एसडीआरएफ जवान

रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर हादसे के बाद खाई में गिरे ट्रैवलर से यात्रियों को निकालते राहत-बचाव दल।

ख़बर शेयर करें -

मल्ला रामगढ़ में 25 मीटर गहरी खाई में गिरा पर्यटकों से भरा ट्रैवलर, 14 गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर; चालक गिरफ्तार

भवाली (नैनीताल),14 अगस्त। रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर मल्ला रामगढ़ में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल बताए गए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से खाई में गिरा ट्रैवलर

पुलिस के अनुसार टेंपो ट्रैवलर संख्या UP14 TQ 9690 भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। मल्ला रामगढ़ में लक्ष्मीखान तिराहे से करीब एक किलोमीटर आगे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रैवलर सड़क किनारे पैराफिट तोड़ते हुए करीब 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद खाई में यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

पुलिस-एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली भवाली पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में सीओ भवाली रविकांत सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

रेस्क्यू टीमों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल 14 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। छह यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हादसे में दो लोगों की मौत

सीओ भवाली रविकांत सेमवाल ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है। मृतकों में सुमित पाल सिंह (24), पुत्र कनक पाल सिंह, निवासी फरीदाबाद की पहचान हुई है। वहीं, रेस्क्यू के दौरान एक अन्य यात्री को भी मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश

14 घायल हायर सेंटर रेफर

पुलिस के अनुसार हादसे में घायल मनीष कुमार (25), नंदिनी (22), तुषार कुमार (21), लक्ष्मी (27), मयंक (17), प्रदीप कुमार (26), रितिका (23), हर्ष वर्मा (26), पायल (22), आनंद (27), अजय (25), अंजलि (22), मिस्टी (10 माह) और यश कुमार (27) को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें 14 गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वहीं, धर्मेंद्र (24), डॉली (25), अंजलि (23), धीरज (25), अंकित (26) और सोनिया (23) को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

घायल यात्री ने बताया—रफ्तार तेज थी

हादसे में घायल तुषार यादव, निवासी सुभाष कॉलोनी, गली नंबर-1, बल्लभगढ़, फरीदाबाद ने फोन पर बातचीत में बताया कि वाहन में सवार लोग बल्लभगढ़ और आसपास के रहने वाले हैं। उनके अनुसार टेंपो ट्रैवलर की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रैवलर खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्घटना के बाद टेंपो ट्रैवलर का चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना में वाहन की गति, चालक की लापरवाही और अन्य तकनीकी पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

पुलिस और राहत-बचाव दल की कार्रवाई के बाद सभी यात्रियों को खाई से बाहर निकाल लिया गया। घायलों का उपचार कराया जा रहा है और पुलिस द्वारा हादसे से संबंधित अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Nainital News #Ramgarh #RescueOperation #RoadAccident #UttarakhadNews

Related Stories

पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सफाई कर्मचारियों के कल्याण को लेकर समीक्षा बैठक करते आयोग अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

  • हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

  • देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

  • देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

  • देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (289)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,615)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,305)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश