Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Rudraprayag: SDG संकेतकों की मॉनिटरिंग के साथ विजन-2047 लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु बनाई गई रणनीति
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: SDG संकेतकों की मॉनिटरिंग के साथ विजन-2047 लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु बनाई गई रणनीति

Mohan Chandra Joshi February 26, 2026
ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग में सतत विकास लक्ष्य, पीएम गतिशक्ति और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 पर जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Rudraprayag News- रुद्रप्रयाग जनपद में सतत विकास लक्ष्यों (SDG), पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने की।

कार्यशाला में सी.पी.पी.जी.जी-नियोजन विभाग एवं पीएम गतिशक्ति से जुड़े विषय विशेषज्ञों द्वारा अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु डेटा आधारित योजना निर्माण, संसाधनों के समन्वित उपयोग तथा अवसंरचना विकास के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला में बताया गया कि नीति आयोग द्वारा प्रकाशित एसडीजी इंडेक्स रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य ने सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी क्रम में जनपद स्तर पर भी 17 सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत विभिन्न संकेतकों की समीक्षा की गई। पूर्व वर्षों के प्रदर्शन का विश्लेषण करते हुए उन क्षेत्रों की पहचान की गई, जहां सुधार की आवश्यकता है। विशेषज्ञों ने इन संकेतकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक रणनीतियों पर सुझाव साझा किए।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका

इसके साथ ही “विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047” की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि विकसित राज्य की परिकल्पना केवल आर्थिक वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लिए बेहतर जीवन स्तर, समग्र कल्याण, रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु-संवेदनशील अवसंरचना निर्माण इसका प्रमुख उद्देश्य है। तकनीक एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से सुशासन और सेवा वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने पर भी बल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: नवरात्रि के पहले दिन आज खुलेंगे पाताल भुवनेश्वर गुफा के द्वार, होंगे दर्शन

विजन-2027 के अंतर्गत फाउंडेशन फेज की रणनीतियों एवं प्रमुख फोकस सेक्टर्स की जानकारी देते हुए जनपद स्तरीय विजन दस्तावेज तैयार करने हेतु आवश्यक डाटा संकलन एवं कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला में पीएम गतिशक्ति पोर्टल के संचालन एवं उपयोगिता पर भी प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि यह GIS आधारित एकीकृत योजना एवं मॉनिटरिंग प्रणाली है, जो विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर अवसंरचना विकास को गति प्रदान करती है।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए जनपद को विकास के मानकों पर अग्रणी बनाया जाए। उन्होंने समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति, विभागीय समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आजीविका संवर्धन, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में संयुक्त प्रयासों से रुद्रप्रयाग को सतत विकास की दिशा में मजबूत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना

कार्यशाला में सीपीपीजीजी विशेषज्ञ प्रियंका चौहान, पीएम गतिशक्ति विशेषज्ञ कैलाश रावत एवं तपन घोष, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संदीप भट्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का, खण्ड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी०आर० मलेठा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अक्टूबर 2026, सभी 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
उत्तराखंड में बारिश के बीच बदले मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
पौड़ी गढ़वाल के कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में जेई का शव मिलने की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
हल्द्वानी में समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखंड अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाते विधायक बंशीधर भगत। Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
किच्छा में NH-74 पर ट्रक की बाइक से टक्कर के सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए

  • साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अक्टूबर 2026, सभी 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?

  • उत्तराखंड में बारिश के बीच बदले मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें

  • पौड़ी गढ़वाल के कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में जेई का शव मिलने की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका

  • हल्द्वानी में समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखंड अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाते विधायक बंशीधर भगत। Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (476)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,737)
  • उधमसिंह नगर (1,348)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (748)
  • देहरादून (11,359)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (484)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,223)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,166)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (953)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ