Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Rudraprayag: दूरस्थ गांव उनियाणा में ग्राम चौपाल अ. जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह की अध्यक्षता में आयोजित
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: दूरस्थ गांव उनियाणा में ग्राम चौपाल अ. जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह की अध्यक्षता में आयोजित

Mohan Chandra Joshi February 21, 2025
ख़बर शेयर करें -

ग्राम पंचायत उनियाणा में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम चौपाल कार्यक्रम अ. जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्राम वासियों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर 12 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें 02 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों का निस्तारण करने हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया जा रहा है।

रुद्रप्रयाग। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को उपलब्ध हो तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी के निर्देशन में आज विकासखंड ऊखीमठ के अंतर्गत अ. जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह की अध्यक्षता में दूरस्थ ग्राम पंचायत उनियाणा में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा 12 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 02 समस्याओं को मौके पर ही समाधान किया गया तथा शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया जा रहा है।
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की गई। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत अभी तक कार्य पूर्ण न होने एवं पानी उपलब्ध न कराए जाने की बात कही गई। साथ ही प्राइमरी विद्यालय में एक तथा जूनियर हाई स्कूल में 02 ही शिक्षकों के कार्यरत होने से अतिरिक्त शिक्षक की मांग तथा क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या से अवगत कराया गया तथा कई ग्रामीणों द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों का मुआवजा उपलब्ध न होने वाले एवं घोड़े-खच्चरों के लिए लगाए जाने वाले शिविरों को 4-5 दिनों के लिए लगाए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय पौंदी में चाहरदीवारी एवं रैलिंग लगाने की मांग की गई तथा प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत अरसंधी तोक से पौंदी तक 02 किमी नई सड़क बनाने की मांग की गई। इसके साथ ही कई ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि उपलब्ध न होने की शिकायत दर्ज की गई। साथ ही लोनिवि द्वारा निर्मित सड़क टूटने से खेतों को नुकसान एवं नाली निर्माण न होने से सड़क का पानी घरों एवं खेतों को होने वाले नुकसान की बात कही गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन


इस अवसर पर अ. जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित कर संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित हो रही हैं जिसमें सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा ग्रामीणों एवं बेरोजगार युवाओं को उन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया जा रहा है ताकि वह संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई गई हैं उनका संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करवाई जाएगी।
इस अवसर पर उद्यान विभाग द्वारा ग्रामीणों को सब्जियों के बीज जिसमें बींस, लौकी, खीरा, भिंडी आदि के बीज भी उपलब्ध कराए गए।
बैठक के उपरांत गांव में निर्माणाधीन योजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल


इस अवसर पर ग्राम प्रधान उनियाणा महावीर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी शुभम चंद्र गिरी, उद्यान निरीक्षक सपना तिवारी, स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ प्रियंका, आंगनबाड़ी से शशि पंवार, दीपा देवी, माहेश्वरी देवी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल
ADVERTISEMENTS Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी और एसपी डॉ. जगदीश चंद्र का विदाई समारोह Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
रुद्रपुर सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तीसरा आरोपी Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की फाइल फोटो Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
हल्द्वानी सरस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पारंपरिक परिधानों और उत्पादों के साथ फैशन शो में रैंप वॉक करती हुईं। Haldwani News: सरस मेले में समूह की महिलाओं का हुनर रैंप पर छाया, फैशन शो बना आकर्षण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

Haldwani News: सरस मेले में समूह की महिलाओं का हुनर रैंप पर छाया, फैशन शो बना आकर्षण

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी और एसपी डॉ. जगदीश चंद्र का विदाई समारोह Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना

  • रुद्रपुर सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तीसरा आरोपी Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार

  • उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल

  • नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब

  • नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की फाइल फोटो Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,275)
  • उधमसिंह नगर (1,378)
  • क्राइम (3,628)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,029)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (793)
  • देहरादून (11,592)
  • नैनीताल (6,732)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (249)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन