उत्तराखंड- वीरभूमि का एक और लाल, सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए शहीद
देहरादून। उत्तराखंड के लिए दुखद खबर सामने आ रही है। भारत चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख में वीरभूमि उत्तराखंड का लाल अपने फर्ज को निभाते हुए शहीद हो गया है। पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर नॉर्दर्न सब सेक्टर में उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। शहीद होने की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है वही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।
भारत-चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख के नॉर्दर्न सब सेक्टर में आज उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि कमांडेंट टीकम सिंह नेगी स्पेशल मिशन पर थे। उनके पिता आरएस नेगी सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हैं।
वर्तमानम में रजावाला सहसपुर देहरादून में रहते हैं। उन्हें शहीद के बारे में खबर दे दी गइ गई है। बेटे के शहीद होने की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के मुताबिक शहीद की अंत्येष्टि मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ की जाएगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


