उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। रविवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 12 अगस्त तक भी कई जिलों में बारिश का दौर तेज रह सकता है और 14 अगस्त तक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।... Read More
Latest News
तकनीकी शिक्षा विभाग की पहल के तहत उत्तराखंड में अगले चार महीनों में चार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। देहरादून, श्रीनगर, काशीपुर और अल्मोड़ा में प्रस्तावित इन मेलों में बहुराष्ट्रीय और निजी कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। पॉलीटेक्निक, ITI, इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों के साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रम और उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं को भी अवसर मिलेगा। युवाओं के लिए एक सप्ताह के भीतर निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने की तैयारी है। सरकार ने इन मेलों के माध्यम से करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।... Read More
कांवड़ यात्रा के बीच हरिद्वार में गंगा घाटों पर SDRF की मुस्तैदी ने संभावित हादसों को टाल दिया। 8 अगस्त को अलग-अलग घटनाओं में पैर फिसलने और गंगा के तेज बहाव की चपेट में आए 18 शिवभक्तों को SDRF जवानों ने साहस और तत्परता के साथ रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने श्रद्धालुओं से निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते 9 और 10 अगस्त को कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दिनों कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 11 से 13 अगस्त तक भी कई स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना बनी रहेगी। मौसम की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।... Read More
Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि
Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि
देहरादून में तीलू रौतेली जयंती पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। इस दौरान तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की घोषणा की गई।... Read More
देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित क्रीड़ा हॉल में आयोजित जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गों के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।... Read More
नैनीताल जिले में भू कानून के उल्लंघन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर 14 मामलों में करीब 304 नाली भूमि राज्य सरकार में निहित की गई। जांच में भूमि के निर्धारित उपयोग में बदलाव, तय सीमा से अधिक भूमि खरीद और कृषि व आवासीय भूमि के व्यावसायिक इस्तेमाल समेत कई उल्लंघन सामने आए।... Read More
अल्मोड़ा के रवि टम्टा का उड़ने वाला इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में एक अनूठा प्रयास है। सफल ट्रायल के बाद अब इसकी सुरक्षा, स्थिरता और क्षमता को लेकर आगे परीक्षण किए जाने हैं। रवि का यह प्रयास पहाड़ी क्षेत्रों में भविष्य के परिवहन और आपात सेवाओं के लिए नई संभावनाएं खोल सकता है।... Read More
Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
आरोप है कि एक युवक बहला फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ ले गया। इसके बाद नशीला पदार्थ पिलाकर बीएचईएल क्षेत्र की झाड़ियों में दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट में घायल नाबालिग को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। नाबालिग के सिर और जबड़े में चोट है। मामले में गुरुवार को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान और परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।... Read More
48 वर्षीय तारा सिंह कोरंगा की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस ने शुरू की हर पहलू से जांच बागेश्वर,... Read More



Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल
Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत