मल्ला रामगढ़ में भवाली से मुक्तेश्वर जा रहा टेंपो ट्रैवलर करीब 25 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में चालक समेत 22 लोग सवार थे। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 14 गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।... Read More
Latest News
रुद्रपुर के मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर-आउटडोर स्टेडियम निर्माण को मंजूरी मिली है। वहीं हल्द्वानी-काठगोदाम की क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि प्रस्तावित की गई है। दोनों परियोजनाओं से खेल सुविधाओं और शहरी अवस्थापना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की समीक्षा करते हुए 16 क्लस्टरों में सिंचाई सुविधा मजबूत करने और सप्लाई चेन विकसित करने के निर्देश दिए। पर्वतीय क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार छोटे व सोलर आधारित कोल्ड स्टोरेज की संभावनाएं तलाशने तथा पॉलीहाउस और महक क्रांति के लक्ष्यों की नियमित समीक्षा पर भी जोर दिया गया।... Read More
देहरादून में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तिरंगा यात्रा न्यू कोर्ट बिल्डिंग से घंटाघर तक निकली। यात्रा में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने भाग लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।... Read More
हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1947 के विभाजन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी लाखों परिवारों के दर्द, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाती है। कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन और रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया।... Read More
नई टिहरी में केंद्रीय संचार ब्यूरो की फोटो प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ से जुड़े विषयों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान तिरंगा रैली, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतियोगिताएं और विभाजन पीड़ित परिवारों का सम्मान भी हुआ।... Read More
स्वतंत्रता दिवस और रविवार को कैंची धाम में संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 15-16 अगस्त के लिए विशेष सुरक्षा व यातायात व्यवस्था लागू की है। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बैरियरों पर सघन चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और कैंची धाम के लिए पार्किंग-शटल सेवा की व्यवस्था की गई है।... Read More
हल्द्वानी के खालसा इंटर कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। विस्थापन का दर्द झेल चुके बुजुर्गों ने अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की त्रासदी से सीख लेते हुए सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना जरूरी है। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।... Read More
चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लिया और जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचकर घायल श्रमिकों का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार और लगातार स्वास्थ्य निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हादसे के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां तेज हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 से 18 अगस्त तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 14 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 और 20 अगस्त को बारिश में कुछ कमी आने के आसार हैं।... Read More



Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल
Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत