Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: मोदी मैदान में 23.32 करोड़ से अत्याधुनिक स्टेडियम, हल्द्वानी की सड़कों के लिए 15 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मोदी मैदान में 23.32 करोड़ से अत्याधुनिक स्टेडियम, हल्द्वानी की सड़कों के लिए 15 करोड़ मंजूर

रुद्रपुर के मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर-आउटडोर स्टेडियम निर्माण को मंजूरी मिली है। वहीं हल्द्वानी-काठगोदाम की क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि प्रस्तावित की गई है। दोनों परियोजनाओं से खेल सुविधाओं और शहरी अवस्थापना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Mohan Chandra Joshi August 14, 2026
सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में देहरादून में आयोजित बैठक

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मोदी मैदान स्टेडियम और हल्द्वानी सड़क परियोजना पर बैठक हुई।

ख़बर शेयर करें -

इंडोर-आउटडोर सुविधाओं से खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म, क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण से हल्द्वानी-काठगोदाम में मिलेगी राहत

देहरादून, 14 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की कवायद जारी है। इसी क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज राज्य सचिवालय में दो महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुईं। बैठकों में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें रुद्रपुर के मोदी मैदान में अत्याधुनिक इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम के निर्माण तथा हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार से जुड़े फैसले प्रमुख हैं। मोदी मैदान स्टेडियम के लिए 23.32 करोड़ रुपये की लागत को औचित्यपूर्ण पाया गया है, जबकि हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि अवस्थापना विकास निधि से प्रस्तावित है।

मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक स्टेडियम

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत रुद्रपुर के मोदी मैदान में इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। घोषणा के क्रियान्वयन के लिए पूर्व में खेल विभाग को आवंटित स्थान को आवास विभाग के नाम स्थानांतरित किया गया है। परियोजना के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

23.32 करोड़ का आगणन हुआ औचित्यपूर्ण

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, ऊधमसिंहनगर की ओर से स्टेडियम के निर्माण के लिए 2374.56 लाख रुपये का आगणन तैयार किया गया था। नियोजन विभाग के टीओसी परीक्षण के बाद 2332.05 लाख रुपये यानी करीब 23.32 करोड़ रुपये की धनराशि को औचित्यपूर्ण पाया गया है। इससे परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।

8.594 हेक्टेयर में विकसित होगा परिसर

प्रस्तावित स्टेडियम मोदी मैदान के विस्तृत क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। कुल 9.1915 हेक्टेयर भूमि में से करीब 8.594 हेक्टेयर क्षेत्र में स्टेडियम परियोजना प्रस्तावित है। मैदान के दो ओर सड़कें होने से यहां आवागमन की सुविधा भी बेहतर रहेगी। स्टेडियम को खेल गतिविधियों के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य बड़े आयोजनों के लिए भी उपयोगी बनाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur News: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 7 आरोपियों के मकानों पर चलेगा बुलडोजर

खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

इंडोर और आउटडोर सुविधाओं से स्थानीय युवाओं को फुटबॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन समेत विभिन्न खेलों में अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिलेगा। रुद्रपुर की पहचान अब औद्योगिक नगरी के साथ खेल प्रतिभाओं के केंद्र के रूप में भी विकसित करने की दिशा में यह परियोजना अहम मानी जा रही है।

हल्द्वानी-काठगोदाम में 15 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें

दूसरे महत्वपूर्ण फैसले में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत हल्द्वानी- काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि अवस्थापना विकास निधि से स्वीकृत किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के 8 अगस्त 2025 के पत्र के माध्यम से घोषणा के क्रियान्वयन की कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए गए थे। लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित करने का निर्णय लिया गया है। इससे सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है।

शहरवासियों को मिलेगी राहत

हल्द्वानी-काठगोदाम कुमाऊं का प्रमुख शहरी और व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण और सुधार से स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 15 करोड़ रुपये की प्रस्तावित राशि से सड़क अधोसंरचना को बेहतर बनाने के कार्यों को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का बयान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य में आवास और अवस्थापना विकास से जुड़ी घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। रुद्रपुर के मोदी मैदान में प्रस्तावित इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है। वहीं हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री घोषणा के क्रियान्वयन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई है। हमारा प्रयास है कि शासन स्तर से लिए गए निर्णयों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित हो। दोनों परियोजनाएं संबंधित क्षेत्रों के विकास, जनसुविधाओं और बेहतर अवस्थापना के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Development #DhamiGovernment #Haldwani #Rudrapur #SportsInfrastructure #UttarakhadNews #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड में आज का मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
पौड़ी के चरेख गांव में भालू के हमले में महिला की मौत Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
देहरादून मुठभेड़ में घायल गौकशी का आरोपी इरशाद अस्पताल में भर्ती Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
देहरादून में स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
नैनीताल पुलिस द्वारा नंबर प्लेट छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
हल्द्वानी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल सिख समाज के पदाधिकारी। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की भव्य तैयारियां, 6 प्रभात फेरियां; मुख्य समागम 24 नवंबर को
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की भव्य तैयारियां, 6 प्रभात फेरियां; मुख्य समागम 24 नवंबर को

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में आज का मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?

  • पौड़ी के चरेख गांव में भालू के हमले में महिला की मौत Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

  • देहरादून मुठभेड़ में घायल गौकशी का आरोपी इरशाद अस्पताल में भर्ती Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार

  • देहरादून में स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार

  • नैनीताल पुलिस द्वारा नंबर प्लेट छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (486)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,139)
  • उधमसिंह नगर (1,370)
  • क्राइम (3,612)
  • खेल (371)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (472)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (780)
  • देहरादून (11,538)
  • नैनीताल (6,689)
  • पर्यटन (232)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (324)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,255)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,185)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,388)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम? Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान