नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी ,AIIMS में भर्ती
नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी से आ रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को आज दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। एएनआई की मानें तो उनकी तबियत अचानक बिगड़ने पर भर्ती कराया गया है। एम्स के अधिकारी ने इस की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे निशंक को COVID-19 जटिलताओं के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोविड-19 से से ठीक हो गए थे लेकिन पोस्ट कोविड-19 लक्षणों के कारण उन्हें एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
21 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना से ग्रस्त हो गए थे उसके बाद इलाज के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी लेकिन उसके बाद भी कई तरह की दिक्कतें बनी हुई थी। जिसके कारण बताया जा रहा है कि आज उनका स्वास्थ्य खराब हो गया जिसके बाद उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती करवाया गया है।

गौरतलब है कि, रमेश पोखरियाल निशंक 21 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 61 वर्षीय मंत्री कई दिनों तक चले इलाज के बाद वह रिकवर हुए थे, लेकिन एक बार फिर से उन्हें पोस्ट कोविड जटिलताओं से जूझना पड़ा है।
1 जून को सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा को लेकर सरकार की ओर से आगे की रणनीति घोषित की जानी थी लेकिन अब माना जा रहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने के कारण घोषणा एक-दो दिनों के लिए टाली जा सकती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें