Haldwani News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी का स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने नैनीताल के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी का स्वागत कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
शिक्षक प्रतिनिधियों ने समायोजन, चयन व प्रोन्नत वेतनमान समेत विभिन्न मुद्दे उठाए, सीईओ ने शीघ्र समाधान का दिया भरोसा
हल्द्वानी, 10 जुलाई 2026। जनपद नैनीताल के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी से शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मुख्य शिक्षा अधिकारी का दायित्व संभालने पर शुभकामनाएं भी दीं।
मुलाकात के दौरान शिक्षक प्रतिनिधियों ने समायोजन, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान सहित शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं से मुख्य शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी ने आश्वस्त किया कि छात्र एवं शिक्षक हित से जुड़े सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षकों की समस्याओं पर नियमित संवाद बनाए रखने और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलने वालों में पूर्व जिला मंत्री डिकर सिंह पड़ियार, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष पूरन नायल, हल्द्वानी इकाई के अध्यक्ष मदन सिंह वर्तवाल, मंत्री अनुपमा बमेठा, कविता पंत, महेश कपिल, अमित जोशी, ओखलकांडा इकाई के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, भीमताल इकाई के अध्यक्ष जगमोहन सिंह पड़ियार तथा प्रधानाचार्य पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज, कुंवरपुर के पंकज बेलवाल सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


